19 APRFRIDAY2024 8:10:50 AM
Nari

अगर मिले ये संकेत तो समझ जाएं होने वाली है आप पर धन की वर्षा

  • Edited By neetu,
  • Updated: 04 Apr, 2021 10:57 AM
अगर मिले ये संकेत तो समझ जाएं होने वाली है आप पर धन की वर्षा

ज्योतिष व वास्तुशास्त्र के अनुसार, हमारे आसपास की चीजें भी हम पर गहरा असर करती है। इनका हम पर अच्छा व बुरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जो हमें शुभ व अशुभ का संकेत देती है। ऐेसे में कई शुभ संकेत आने वाले जीवन में लाभ व धन प्राप्ति की ओर इशारा करते हैं। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ शुभ संकेतों के बारे में बताते हैं, जो भविष्य में धन की देवी लक्ष्मी की कृपा पाने की ओर संकेत देते हैं। 

PunjabKesari

काली चींटी का मुंह में चावल लाना

गर्मियों में घर पर चींटिंयां आना आम बात है। मगर कहीं काली चींटी मुंह में चावल का दाना लिए दिखे तो यह शुभ माना जाता है। इसके मतलब है कि आपपर जल्दी ही धन की देवी लक्ष्मी की कृपा होने वाली है।

घर के दरवाजे पर गाय का आना

हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना जाता है। मान्यता है कि इसमें देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में घर के दरवाजे पर गाय का आना व उसका रंभाना शुभ माना जाता है। यह भविष्य में लाभ होने की ओर संकेत करता है। साथ ही जीवन में धन संबंधी परेशानी दूर होकर आर्थिक स्थिति में सुधार होने की ओर इशारा मिलता है। 

PunjabKesari

माथे पर छिपकली गिरना

माथे पर छिपकली गिरने पर लोग अक्सर डर व परेशान हो जाते हैं। मगर ज्योतिष व वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह बेहद ही शुभ माना जाता है। जी हां, ऐसा होना धन आगमन की ओर इशारा करता है। 

घर में तोता आना 

अगर कोई तोता उड़कर अचानक आपके घर आ जाएं तो यह बेहद ही शुभ माना जाता है। इसके साथ ही तोते का पंख फड़फड़ाना और बोलना जीवन में अच्छे दिन आने की ओर संकेत करता है।

PunjabKesari

शरीर के अंगों का फड़कना

अक्सर हम शरीर के अंग फड़कने का सामना करते हैं। वास्तु के मुताबिक, ये हम पर अपना शुभ व अशुभ प्रभाव डालते हैं। अगर बाजू के बीच का हिस्सा फड़के तो समझ जाएं कि आपको धन लाभ होने वाला है। 


 

Related News