28 APRSUNDAY2024 9:28:07 PM
Nari

घर में लगी ये तस्वीरें बनेंगी बर्बादी का कारण, अभी कर दें आशियाने से बाहर

  • Edited By palak,
  • Updated: 29 Jun, 2023 02:27 PM
घर में लगी ये तस्वीरें बनेंगी बर्बादी का कारण, अभी कर दें आशियाने से बाहर

घर की साज-सजावट भला किसे पसंद नहीं होती। महिलाएं अपने घर को सजाने के लिए कई तरह की पेंटिंग्स और चित्र लगाती हैं। परंतु वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर में कुछ पेंटिंग्स लगाना शुभ नहीं माना जाता है। इन्हें घर में लगाने से वास्तु दोष पैदा हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ तस्वीरें लगाना अशुभ माना जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे कौन सी तस्वीरें हैं जो घर में नेगेटिविटी फैला सकती हैं...

डूबती हुई नाव

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर में डूबती हुई नाव की तस्वीर लगाना शुभ नहीं माना जाता है। इसे लगाने से घर में नेगेटिविटी आती है और घर के सदस्यों में तनाव भी बढ़ता है। 

PunjabKesari

हिंसक जानवर 

इसके अलावा घर में किसी हिंसक और खूनखार जानवर की तस्वीर भी बहुत ही अशुभ मानी जाती है। इन्हें घर में लगाने से अशांति आती है। 

बहता हुए पानी की तस्वीर 

बहते हुए पानी की तस्वीर कभी भी ड्राइंग रुम में नहीं लगानी चाहिए। भले ही यह तस्वीर कितनी भी सुंदर क्यों न हो लेकिन यहां पर इसे लगाने से आपको बर्बादी का सामना करना पड़ सकता है।

PunjabKesari

महाभारत की तस्वीर 

घर में महाभारत या फिर कोई भी विनाश से जुड़ी तस्वीर लगाना शुभ नहीं माना जाता है। इसे घर में लागने से तनाव पैदा होता है और स्वभाव में भी उग्रता आती है। परिवार में हर समय तनाव रहने लगता है। ऐसे में घर में ऐसी तस्वीर बिल्कुल भी नहीं लगानी चाहिए। 

कब्र या समाधि की तस्वीर 

घर में कभी भी कब्र या फिर समाधि की तस्वीर भी नहीं लगानी चाहिए। यह तस्वीर परिवार की सुख-शांति के लिए अच्छी नहीं मानी जाती। बहुत से लोग घर में ताजमहल की तस्वीर लगाते हैं लेकिन यह भी वास्तु मान्यताओं के अनुसार, ऐसी तस्वीर घर में लगाने से जीवन में परेशानियां आती हैं।  

PunjabKesari

Related News