25 JUNTUESDAY2024 10:35:46 PM
Nari

स्टैमिना बूस्ट करने का काम करते हैं ये 7 आहार, आज ही करें इन्हें डाइट में शामिल

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 27 May, 2024 04:49 PM
स्टैमिना बूस्ट करने का काम करते हैं ये 7 आहार, आज ही करें इन्हें डाइट में शामिल

नारी डेस्क: हमारा आज कल का रेहन-सहन ऐसा हो गया है की शरीर को थोड़ी सी मेहनत करनी नहीं पड़ती की हमें थकान हो जाती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक का यही हाल हो चुका है। ऐसे में इसकी एक वजह यह है की हमारा खान-पान दिन पर दिन खराब होता जा रहा है। इस वजह से शरीर के लिए उसकी दैनिक जरूरतों और काम की अधिकता के हिसाब से कैलोरी और न्यूट्रिशन्स नहीं मिल पाते हैं। इसलिए हमें अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जिससे हम हेल्दी भी रहें और हमारा स्टैमिना भी बढ़े, इनसे हमें जल्दी थकावट भी नहीं होगी। तो चलिए अब जानते हैं कौन सी हैं वह चीजें।  

चुकंदर का जूस

चुकंदर का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसमें बहुत से पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। चुकंदर का जूस आपकी मांसपेशियों को मजबूत तो करेगा ही और स्टैमिना भी बढ़ाएगा। इसका जूस उन सभी लोगो के लिये आवश्यक है तो हार्ड वर्क करते हैं।

PunjabKesari

रंग बिरंगी सब्जियां

सब्जियां हमारी अछि सेहत के लिए जरुरी होती हैं। शरीर में नाइट्रेट का स्तर बढ़ाने वाले पदर्थों का सेवन करें। इसके लिए रंग बिरंगी सब्जियों के जूस का सेवन करें।

अंगूर, अमरूद और संतरे

विटामिन सी से भरपूर फलों का सेवन करें जैसे अंगूर, अमरुद और संतरा आदि। विटामिन सी से शरीर का अधिक देर तक काम करने पर भी थकान का अनुभव नहीं होता। इससे आपका स्टेमिना बढ़ने में मदद मिलती है। 

PunjabKesari

गेंहू की रोटी और इससे बनी अन्य चीजें

अनाज खाने से भी स्टैमिना बढ़ता है इसलिए गेंहू की रोटी और इससे बनी अन्य चीज़ों का सेवन अवश्य करें। इससे आप आसानी से काम भी कर पाएंगे और थकावट भी नहीं होगी। 

मूंग की दाल

मूंग की दाल को अंकुरित करके खाने या उबालकर खाने से भी स्टैमिना बढ़ जाता है। इसलिए रोजाना दिन में एक बार इसका सेवन जरूर करना चाहिए। 

दूध और दूध से बने पदार्थ

विटामिन बी से बनी चीज़े अर्थात दूध और दूध से बने पदार्थ, चीज़ आदि भी धीरे धीरे आपका स्टैमिना बढ़ाते है। ऐसे में फिर चाहे आपको इन चीजों का सेवन पसंद न भी हो तो भी आपको जरूर कहानी चाहिएं। 

PunjabKesari

ओट मील का सेवन

इन सबके आलावा आप ओट मील का सेवन भी कर सकते हैं। इसका सेवन भी हमारे शरीर में स्टेमिना बढ़ा कर हमें स्ट्रांग बनाने का काम करता है। इसे भी आप अपनी डाइट में जरूर शामिल कर सकते हैं। 

Related News