03 MAYFRIDAY2024 3:58:50 AM
Nari

National Sports Day: खेल की दुनिया में छाईं भारत की ये बेटियां, लहरा रही देश का परचम

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 29 Aug, 2023 12:20 PM
National Sports Day: खेल की दुनिया में छाईं भारत की ये बेटियां, लहरा रही देश का परचम

आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधा मिलाकर चल रही हैं। खेल से राजनीति क्षेत्र जहां पर एक समय में सिर्फ पुरुषों का बोलबाला था, वहां भी काफी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। आज National Sports Day के मौके पर हम आपको बताएंगे खेल की दुनिया में देश का नाम रोशन कर रही महिलाओं के बारे में। चाहे boxing हो या फिर badminton, हर जगह देश की महिलाएं छाई हुई हैं....

पीटी उषा

पीटी उषा को उड़न परी के नाम से भी जाना जाता है। मशहूर दिग्गज एथलीट पीटी ने जकार्ता एशियाई खेलों में तहलका मचा दिया था। यहां पीटी उषा ने 6 मेडल अपने नाम किए थे, जिनमें 5 गोल्ड और एक ब्रांज मेडल था। इसके अलावा 1985 जकार्ता एशियाई चैंपियनशिप में पीटी उषा ने चार गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता था। 

PunjabKesari

पीवी सिंधू

देश की सबसे बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ी की बात की जाए पीवी सिंधू का नाम इसमें आता है।  रियो ओलंपिक में सिंधू ने सिल्वर मेडल जीता था। पीवी सिंधू 2018 राष्ट्रमंडल खेलों और 2018 एशियाई खेलों में भी सिल्वर मेडल अपने नाम कर चुकी हैं।

PunjabKesari

साइना नेहवाल

दुनिया की नंबर 1  नंबर महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ओलंपिक में तीन बार भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। साइना नेहवाल ने 2012 लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। साइना नेहवाल 24 अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम कर चुकी हैं, जिसमें सात सुपरसीरीज खिताब शामिल हैं। साइना नेहवाल तीन राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक भी जीत चुकी हैं और एशियाई खेलों में दो ब्रॉन्ज भी अपने नाम कर चुकी हैं।

PunjabKesari

मैरीकॉम

मैरीकॅाम विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 6 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। मैरीकॅाम विश्व में एकमात्र ऐसी मुक्केबाज हैं जिन्होंने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में आठ पदक अपने नाम किए। टूर्नामेंट के इतिहास में मैरीकॅाम 6 स्वर्ण पदक अपने नाम करने वाली एकमात्र महिला हैं। मैरीकॅाम ने 2014 एशियाड में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया, ऐसा करने वाली वो पहली भारतीय महिला हैं। इसके अलावा 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भी मैरीकॅाम स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी हैं।

PunjabKesari

साक्षी मलिक

पहलवान साक्षी मलिक ने 2016 रियो ओलंपिक में ब्रॉन्ज पदक अपने नाम किया था। 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में साक्षी ने सिल्वर मेडल हासिल किया था। 2016 में भारत सरकार ने साक्षी मलिक को राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा।

PunjabKesari

Related News