27 APRSATURDAY2024 12:58:53 PM
Nari

IMDB Top 10 में मारी किंग खान ने बाजी, एक्टर्स को पछाड़ लिस्ट में शामिल हुई ये Actress

  • Edited By palak,
  • Updated: 23 Nov, 2023 11:14 AM
IMDB Top 10 में मारी किंग खान ने बाजी, एक्टर्स को पछाड़ लिस्ट में शामिल हुई ये Actress

आईएमडीबी ने टॉप 10 इंडियन स्टार्स की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में उन भारतीय सितारों के नाम शामिल हुए हैं जिनके बारे में आईएमडीबी पर सबसे ज्यादा पढ़े गए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस बार एक्टर्स नहीं बल्कि एक्ट्रेसेस ने बाजी मारी है। टॉप 10 लोकप्रिय सितारों की जारी हुई इस लिस्ट में सिर्फ तीन एक्टर्स के नाम हैं। अन्य सात शामिल हुई सिर्फ भारतीय एक्ट्रेसेज ही हैं। तो चलिए देखते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी सात अभिनेत्रियां शामिल हुई हैं.....

पहले स्थान पर शाहरुख 

टॉप 10 पॉपुलर स्टार्स की इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शाहरुख खान का है। आपको बता हें कि साल 2023 में शाहरुख खान ने दो हिट फिल्में दी हैं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। वहीं अब शाहरुख की तीसरी फिल्म 'डंकी' रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

PunjabKesari

ये एक्टर्स भी हुए शामिल 

किंग खान के अलावा लिस्ट में अक्षय कुमार और विजय सेतुपति का नाम भी आया है। अक्षय कुमार नौंवे तो विजय सेतुपति को दसवें नंबर पर जगह मिली है। आपको बता दें कि विजय सेतुपति ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में विलेन का किरदार निभाया था। वहीं अक्षय कुमार की 'ओमेजी 2' भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। 

दूसरे नंबर पर रही आलिया भट्ट

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आलिया भट्ट है। आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही थी। इतना ही नहीं उन्हें इसी साल नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। वहीं तीसरे और चौथे स्थान पर दीपिका पादुकोण और वामिका कब्बी है। दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान की 'पठान' और 'जवान' में कैमिया किया था। इसके अलावा वामिका कब्बी ने वेब सीरिज 'चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली' और फिल्म 'खूफिया' के जरिए दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है।

PunjabKesari

सातवें नंबर पर करीना कपूर 

लिस्ट में पांचवे नंबर पर साउथ एक्ट्रेस नयनतारा, छठे नंबर पर तमन्ना भाटिया, सातवें नंबर पर करीना कपूर खान, आठवें नंबर पर शोभिता धूलिपाला, नौंवे नंबर पर खिलाड़ी अक्षय कुमार और दसवें नंबर पर विजय सेतुपति रहे हैं।  

PunjabKesari
 

Related News