26 FEBWEDNESDAY2025 5:26:24 AM
Nari

Malaika ही नहीं Bollywood की ये एक्ट्रेस भी अपने Hubby से उम्र में बड़ी, लोगों ने मारे थे ताने

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 29 Aug, 2023 03:55 PM
Malaika ही नहीं Bollywood की ये एक्ट्रेस भी अपने Hubby से उम्र में बड़ी, लोगों ने मारे थे ताने

बॉलीवुड की हॉट दीवा कही जाने वाली मलाइका आए दिन स्पॉट हो ही जाती हैं। योगा गर्ल कभी फिटनेस तो कभी ड्रेसिंग सेंस के चलते लाइमलाइट में ही रहती हैं लेकिन इन दिनों वह रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की राहें अलग हो गई हैं। मलाइका ने कपूर्स को अनफॉलो भी कर दिया है लेकिन अगले ही दिन दोनों को एक नहीं दो बार मलाइका-अर्जुन एक साथ नजर आए तब जाकर दोनों की ब्रेकअप की खबरों पर विराम लगा। वैसे मलाइका और अर्जुन को शुरू से ही ट्रोल किया जा रहा है। जिसकी एक वजह मलाइका का तलाकशुदा होना और दूसरा उम्र में बड़ी होना।

PunjabKesari

वैसे जब लड़का उम्र में लड़की से ज्यादा बड़ा हो तो कुछ ज्यादा दिक्कत नहीं दिखती लेकिन अगर लड़की, लड़के से बड़ी हो तो अक्सर उन्हें ट्रोल किया जाता है। वैसे बॉलीवुड में ऐसे बहुत से कपल आपको मिल जाएगे, जिनकी फीमेल पार्टनर उम्र में बड़ी है और बावजूद इसके अच्छे से रिश्ता निभा रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

जब प्रियंका ने अपने लिए उम्र में कम से कम 10-11 साल छोटे लड़के को पसंद किया तो लोगों ने तब भी बातें बनाई थी। किसी ने कहा था कि रिश्ता लंबा नहीं टिकेगा। किसी ने उनकी जोड़ी को मां-बेटे की जोड़ी कहकर भी ट्रोल किया था।

PunjabKesari

नेहा कक्कड़ -रोहनप्रीत सिंह

सिंगर नेहा कक्कड़ भी अपने पति रोहन से 5 से 7 साल बड़ी बताई जाती हैं। लेकिन दोनों के प्यार में कभी उम्र का फासला नहीं आया। अक्सर सोशल मीडिया पर वह अपनी तस्वीरें शेयर करते दिखते हैं।

भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया

भारती सिंह भी अपने कॉमेडियन पति हर्ष से उम्र में बड़ी हैं लेकिन दोनों की आपस में बहुत ज्यादा बढ़िया बॉन्डिंग है।

PunjabKesari

सुष्मिता सेन-रोहमन शॉल

सुष्मिता सेन भी अपने से कम उम्र के रोहमन शॉल को डेट ही थी लेकिन वह लिव-इन में रह रहे थे हालांकि अब वो दोनों साथ में नहीं हैं।

PunjabKesari

ऐश्वर्या राय, सोहा अली खान भी उन्हीं एक्ट्रेस में से हैं जो अपने पति से उम्र में कुछ साल बड़ी हैं लेकिन इनका रिश्ता भी बड़ा बखूबी निभ रहा है।

लेकिन क्या आपको भी लगता है कि अगर लड़की उम्र में बड़ी हो जाए तो रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाता?

Related News

News Hub