18 APRTHURSDAY2024 7:31:33 PM
Nari

घर में मौजूद इन 6 चीजों की भी होती है Expiry Date, जानें कब बदलना सही

  • Edited By neetu,
  • Updated: 16 Jun, 2021 11:26 AM
घर में मौजूद इन 6 चीजों की भी होती है Expiry Date, जानें कब बदलना सही

हम अक्सर खाने की कोई चीज खरीदने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट चैक करते हैं। ताकि उससे किसी तरह की कोई इंफेक्शन होने का खतरा ना हो। ऐसे में इन चीजों को समय पर बदल लेने में ही भलाई है। मगर क्या आप जानते हैं खाने की चीजों के अलावा हमारी डेली रुटीन में भी बहुत सी ऐसी चीजें है जिनकी एक्सपायरी डेट होती है। ऐसे में इन्हें भी समय पर बदलना चाहिए। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में..

मेकअप 

बात मेकअप की करें तो इसकी भी एक्सपायरी डेट होती है। मेकअप को हर 6 महीने बदलना चाहिए। इसके अलावा आई शैडो, लाइनर, मस्‍कारा को हर 3 महीने में चेंज करना चाहिए। इसके अलावा किसी मेकअप से स्किन इंफेक्शन हो तो उसे तुरंत फेंक दें। साथ ही अपने मेकअप के सामान को अच्छी किट में पैक करके रखें। असल में, मेकअप पर भी बैक्टीरिया जमते हैं जो बेहद ही छोटे होते हैं। इसलिए ये सीधे आंखों से दिखाई नहीं देते हैं। इसके लिए माइक्रोस्‍कोप की जरूरत होती है। ऐसे में खराब मेकअप को लगाने से स्किन इंफेक्शन का सामना करना पड़ सकता है। 

मेकअप ब्रश और स्‍पंज 

मेकअप ब्रश और स्पंज सही से काम कर रहा हो तो महिलाएं इसे कई महीनों तक चला लेती है। मगर मेकअप की तरह मेकअप ब्रश को भी हर 3 महीने और व स्पंज को हर महीने बदलें। असल में, इस ब्रश पर भी बैक्टीरिया पनपने का डर रहता है। ऐसे में स्किन इंफेक्शन का खतरा रहता है। इसके अलावा हर बार मेकअप के बाद इन्हें साफ करके ही रखें। इसके लिए आप गुनगुने पानी और माइल्‍ड सॉल्‍यूशन का इस्तेमाल कर सकती है। जिस ब्रश से आप गीला मेकअप यानी फाउंडेशन लगाती है उसे सप्ताह में 1 बार और जिससे सूखा मेकअप यानी आई मेकअप करती है इसे हर तीसरे दिन धोएं। 

PunjabKesari

कॉन्‍टेक्‍ट लेंस केस

आजकल कॉन्‍टेक्‍ट लेंस लगाने का बेहद ट्रेंड चल रहता है। लड़कियां खासतौर पर इसे लगाना पसंद करती है। मगर कॉन्‍टेक्‍ट लेंस केस को हर तीन में बदल लेना चाहिए। ताकि लेंस सुरक्षित रहें। इसके अलावा केस को हर बार अच्छे से साफ करके इसमें ताजा साल‍िन सॉल्‍यूशन ही भरना चाह‍िए। अक्सर कई लोग इसमें सॉल्‍यूशन की जगह पानी भर देते हैं। मगर इससे लेंस खराब हो सकते हैं। इसलिए इसे हमेशा साफ-सुथरे केस और सॉल्‍यूशन में ही रखें। इसके अलावा लेंस केस 3 महीने से पहले ही क्रैक हो जाए तो उसे इस्तेमाल करने की गलती ना करें। असल में, इसपर बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं। ऐसे में आपकी आंखों को नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसके लिए जरूरी है कि समय-समय और जरूरत पड़ने पर कॉन्‍टेक्‍ट लेंस केस बदलें। 

तक‍िया 

सुनकर अजीब लगेगा मगर तकिए की भी एक्सपायरी डेट होती है। असल में, तकिए में मौजूद रूई की शेप बिगड़ने से गर्दन दर्द की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसके लिए इसे हर 2 बार बदलना जरूरी है। आप जरूरत पड़ने पर इसे समय से पहले भी बदल सकती है। इसके अलावा सोते समय तकिए पर तेल, पसीना, डेड स्किन सैल्स चिपक जाते हैं। इसलिए इसे रोजाना साफ करें। साथ ही पिलो कवर को हफ्ते में 2 से 3 बार धोएं। 

PunjabKesari

टूथब्रश 

दांतों की सफाई करने व बीमारियों से बचाएं रखने के लिए टूथब्रश बेहद जरूरी है। इसे हर 2 से 3 महीने में बदल लाना चाहिए। असल में, 2-3 महीनों तक लगाना टूथब्रश यूज करने से इसके ब्र‍िसल्‍स खराब होने लगते हैं। इसके अलावा हर बार इसे यूज करने के बाद धूप में सुखाकर रखें। नहीं तो गीली ब्रश में बैक्टीरिया पनप सकते हैं जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम कर सकते हैं।

गद्दे

बाकी चीजों की तरह गद्दे भी एक समय में आकर खराब होने लगते हैं। अक्सर गद्दे बीच से डैमेज हो जाते हैं। मगर कई बार हमें पता नहीं चलता है। मगर इसतरह खराब गद्दों पर सोने से शरीर में दर्द व अनिद्रा की परेशानी हो सकती है। इसके लिए सबसे पहले तो अच्छी क्वालिटी के गद्दे खरीदें और इसे हर 5 से 7 साल में बदल लें। इसके साथ ही इन्हें हर महीने 1-2 दिन के लिए धूप में भी जरूर रखें। 
 

Related News