25 APRTHURSDAY2024 11:50:30 PM
Nari

Woman Care: बढ़ती उम्र में भी आपको जवां और हेल्दी रखेंगे ये 5 सुपर फूड्स

  • Edited By neetu,
  • Updated: 30 Jan, 2022 03:28 PM
Woman Care: बढ़ती उम्र में भी आपको जवां और हेल्दी रखेंगे ये 5 सुपर फूड्स

उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं को अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने की जरूरत होती है। ताकि बीमारियों से सुरक्षित रहा जा सके। इसके साथ भी चेहरे पर बढ़ती उम्र के लक्षण आने से रोके जा सके। ऐसे में आज हम आपको कुछ हेल्दी चीजों के बारे में बताते हैं। इसे आप रोजाना ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, इन चीजों का सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज्म और पाचन तंत्र मजबूत होगा। इसके साथ ही इम्यूनिटी बढ़ने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहेगा। चलिए जानते हैं उन एंटी-एजिंग फूड्स के बारे में...

पपीता

पपीता एक सुपर फूड की तरह जाना जाता है। इसके सेवन करने से पाचन तंत्र व मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इससे बढ़ती उम्र में सेहत से जुड़ी समस्याएं होने से बचाव रहता है। इसके साथ ही आंखों की सेहत भी दुरुस्त रहती है। ऐसे में हर महिलाओं को 30 के बाद पपीते का सेवन जरूर करना चाहिए।

PunjabKesari

शकरकंद

शकरकंद में विटामिन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसका सेवन करने से आंत में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं। यह शरीर में कैंसर की कोशकाओं के विकास को धीमा करता है। ऐसे में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

ओट्स या रागी दलिया

30 के बाद महिलाओं को डेली डाइट में ओट्स या रागी दलिया शामिल करना चाहिए। इससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है। इनमें घुलनशील फाइबर होते हैं जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट डैमेज सेल से लड़ने में मदद करते हैं। इसके साथ ही झुर्रियों की समस्या रोकने में मदद मिलती है।

अंडे

अंडे में विटामिन बी, प्रोटीन, कोलीन, बायोटिन और फोलिक एसिड होते हैं। इसका सेवन करने से बढ़ती उम्र के लक्षण कम होने में मदद मिलती है। इससे आंखों की रोशनी व स्मरण शक्ति तेज होने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

एवोकाडो

एवोकाडो में हेल्दी फैट और फाइबर अधिक मात्रा में होते हैं। इसका सेवन करने पाचन तंत्र व इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसके अलावा इसमें मौजूद  कई एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसलिए महिलाओं को बढ़ती उम्र में अपनी डेली में एवोकाडो जरूर शामिल करना चाहिए।

 इसलिए 30 के बाद बढ़ती उम्र को रोकने व हेल्दी रहने के लिए हर महिला को ये एंटी-एजिंग फूड जरूर खाने चाहिए।

pc: freepik

Related News