16 MAYTHURSDAY2024 4:32:37 AM
Nari

Nail Paint का ज्यादा इस्तेमाल है जानलेवा, लिवर से लेकर किडनी तक को पहुंचाता है नुकसान

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 29 Dec, 2022 01:27 PM
Nail Paint का ज्यादा इस्तेमाल है जानलेवा,  लिवर से लेकर किडनी तक को पहुंचाता है नुकसान

महिलाएं खुद को सुंदर बनाने के लिए कई तरह के ब्यूटी टिप्स फॉलो करती हैं और इन्हीं में से एक है नेल पॉलिश। महिलाएं नेल पॉलिश लगाना बहुत पसंद करती हैं। हर मौके पर हम महिलाएं अलग-अलग रंगों कि नेल पॉलिश लगाती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन खूबसूरत रंग-बिरंगी नेल पॉलिश को लगाने से आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। आईए जानते हैं नेल पॉलिश के होने वाले नुकसान के बारे में....

PunjabKesari

सेहत पर असर डालती है नेल पॉलिश 

जब आप नेल पॉलिश लगाती हैं तो उसमें मौजूद खतरनाक केमिकल आंखों और मुंह के जरिए हमारे शरीर में चले जाते हैं, जो हमें अंदर से बीमार बना सकती हें। दरअसल इन खूबसूरत सी रंग-बिरंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और नेल पॉलिश में फॉर्मलडिहाइड नामक एक रसायन होता है, जिसका उपयोग उत्पादों को चिपकाने के लिए किया जाता है। इस केमिकल का हमारे शरीर में  संपर्क में आने से खुजली वाली त्वचा में संक्रमण जैसी खतरनाक और गंभीर बीमारियां हो सकती है।

PunjabKesari

ज्यादा नेल पॉलिश के इस्तेमाल से हो सकती हैं इन रोगों का शिकार

1. नेल पॉलिश में मौजूद एक खतरनाक केमिकल आपके शरीर के संपर्क में आने के बाद आपके शरीर के इम्यून सिस्टम पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है।

2. नेल पॉलिश में मौजूद केमिकल्स आपके पेट के पाचन और हॉर्मोनल सिस्टम में भी गड़बड़ी पैदा कर सकते हैं।

3. नेल पॉलिश का ज्यादा इस्तेमाल करने वाली महिलाओं में ट्राइफेनिल फॉस्फेट नामक जहरीला पदार्थ पाया जाता है, जो उनकी सेहत को नुकसान पहुंचाता है।

4.अगर नेल पॉलिश में मौजूद टोल्यूनि केमिकल बहुत ज्यादा मात्रा में आपके शरीर में पहुंच जाए तो महिलाओं के लिवर और किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है।

5. नेल पॉलिश में टोल्यूनि नामक तत्व होता है, जो स्तनपान कराने वाली महिलाओं से सीधे छोटे बच्चों में जा सकता है। ये भविष्य में बच्चे के विकास को प्रभावित कर सकता है।

PunjabKesari

नेल पॉलिश से नाखूनों को होता है ये नुकसान

नेल पॉलिश के ज्यादा इस्तेमाल से नाखून भी कमजोर हो जाते हैं और धीरे-धीरे उनमें दरारें आने लगती हैं। इसके अलावा नेल पॉलिश के इस्तेमाल से नाखूनों की नेचुरल चमक भी खत्म हो जाती है।

Related News