28 APRSUNDAY2024 8:12:05 PM
Nari

अंगूर के हर दाने में छिपा है सेहत का राज, एक नहीं अनेक बीमारियों को करता है दूर

  • Edited By Kirti,
  • Updated: 10 Jun, 2023 01:27 PM
अंगूर के हर दाने में छिपा है सेहत का राज, एक नहीं अनेक बीमारियों को करता है दूर

आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ ऐसी हो गई है कि हम खाने पीने का अच्छे से ध्यान नहीं रख पाते। ऐसे में आप अपनी डाइट में अंगूर को शामिल कर सकते है जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। इतना ही ही नहीं अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड भी होता है, जो गंभीर बीमारियों से हमारे शरीर की रक्षा करता है।  तो चलिए जानते है इसके फायदे।

माइग्रेन

अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो आप सुबह-सुबह बिना पानी मिलाए एक गिलास अंगूर के रस का सेवन करें। इससे आपकी माइग्रेन की परेशानी थेड़ी कम हो जाएगी। वैसे तो कम सोना, मौसम में बदलाव, पाचन समस्या में परेशानी आदि कई माइग्रेन बीमारी का कारण हो सकते हैं, लेकिन एल्कोहल के सेवन को इसकी खास वजह माना जाता है। अंगूर का जूस पीकर इसके खतरे का काफी कम किया जा सकता है।

PunjabKesari

दिल की बीमारी

अंगूर के सेवन से हार्ट अटैक का खतरा काफी कम हो जाता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स एलडीएल कोलेस्ट्रॉल से बचाव करता है। फ्लेवोनॉइड्स की ज़्यादा मात्रा भी अच्छे एंटी-ऑक्सीडेंट का काम करती है। इससे ब्रेस्ट कैंसर नहीं फैलता। अंगूर में रेसवेराट्रॉल और क्यूरसेटिन दो प्रकार के तत्व शरीर को रेडिकल्स से बचाकर आर्टरीज को भी सुरक्षित रखने का काम करते हैं। ये ब्लड में प्लेटलेट्स की कमी नहीं होने देते।

PunjabKesari

अस्थमा

अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए अंगूर बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद पानी की मात्रा से फेफड़ों में भी पानी की कमी पूरी होती है, जो अस्थमा की संभावना को काफी कम कर देती है।

PunjabKesari

हड्डियों के लिए

अंगूर कॉपर, आयरन और मैंगनीज का बहुत अच्छा स्रोत होता है, जो हड्डियों के निर्माण और उन्हें मजबूत बनाने में बहुत जरूरी होता है। इसका रोजाना सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। मैंगनीज भी हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी तत्व है जो नर्वस सिस्टम को सही रखता है। 

PunjabKesari


 

 

 

 

Related News