25 APRTHURSDAY2024 10:13:43 PM
Life Style

न्यूयॉर्क की गलियों में शॉपिंग पर निकली जापान की राजकुमारी, भटकती दिखी इधर-उधर

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 26 Nov, 2021 04:14 PM
न्यूयॉर्क की गलियों में शॉपिंग पर निकली जापान की राजकुमारी, भटकती दिखी इधर-उधर

जापान की राजकुमारी माको शादी के बाद आम लोगों की तरह अपना जीवन गुजार रही है। हाल ही में वह अमेरिका के न्यूयॉर्क की सड़कों पर शॉपिंग करती नजर आई।   अपने प्यार को पाने के लिए माको ने बहुत बड़ी कुर्बानी दी है। एक आम नागरिक से शादी करके उन्होंने उन्होंने अपना शाही दर्जा खो दिया है। 

PunjabKesari
माको अब जापान छोड़कर अपने पति केई कोमुरो के साथ  अमेरिका में शिफ्ट हो गईं है। इस दौरान वह न्यूयॉर्क में   घरेलू सामानों की खरीदारी करने निकली। सोशल मीडिया पर वायरल हाे रही तस्वीरों ममें वह  नहाने के तौलिये, कोट हैंगर, बास्केट और कई दूसरे सामान खरीदते नजर आई। 

PunjabKesari
मास्क लगाए हुए माको ने एक लंबा हरा कोट, नीली जींस पहन रखी थी। उनके साथ कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं था वह अकेली ही अपनी जिम्मेदारी निभाती नजर आई।  माको ने करीब डेढ़ घंटा मॉल में बिताया, खबरों की मानें तो मॉल से निकलने के बाद वह रास्ता भटक गई। उन्हें कई लोगों से रास्ता पूछना पड़ा।

PunjabKesari

जापान के शाही नियमों के अनुसार आम नागरिक से विवाह के बाद माको अब अपना शाही दर्जा खो चुकी हैं, उन्होंने अपने पति का उपनाम अपना लिया है। माको ने 14 करोड़ येन (12.3 लाख डॉलर) लेने से भी मना कर दिया था। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद शाही परिवार की वह पहली सदस्य हैं, जिन्होंने एक आम नागरिक से शादी करते समय उपहार के तौर पर कोई धन नहीं लिया। 

PunjabKesari
 

Related News