20 APRSATURDAY2024 5:13:05 AM
Nari

Femina Award:  रेड कार्पेट पर चला वाणी और तेजस्वी का जादू, रणवीर ने भी मारी जबरदस्त एंट्री

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 06 Apr, 2022 01:46 PM
Femina Award:  रेड कार्पेट पर चला वाणी और तेजस्वी का जादू, रणवीर ने भी मारी जबरदस्त एंट्री

फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स 2022 के रेड कार्पेटपर एक बार फिर सितारों का शानदार अंदाज देखने को मिला। इस अवॉर्ड फंक्शन में वाणी कपूर,  रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, तापसी पन्नू जैसे कई सिलेब्रिटीज ने जलवा बिखेरा। देखें रेड कार्पेट पर किसका चला जादू। 

PunjabKesari

यह कहना गलत नहीं होगा कि बिग बॉस 15 की विनर और टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने पूरी लाइमलाइट ही लूट ली। सीक्विन्ड ब्लैक गाउन में वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। उनका ये लुक न सिर्फ बहुत सेक्सी लग रहा था बल्कि एक्सपेरिमेंटल भी था।

PunjabKesari

बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर इंडस्ट्री की उन अदाकाराओं में से एक हैं, जो अपनी बोल्ड लुक और फिटनेस के चलते लोगों के दिलों में राज करती हैं। फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स में भी उनका एक अलग अवतार देखने को मिला था।  वाणी ब्लैक कलर के  गाउन में बेहद ग्लैमरस नजर आ रहीं थी।

PunjabKesari

फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स 2022 के रेड कार्पेट पर रणवीर सिंह ने भी जबरदस्त एंट्री मारी। इस खास मौके पर  रणवीर सिंह ब्लैक सूट पैंट में काफी Dashing नजर आए। 

PunjabKesari

रेड कार्पेट पर तापसी पन्नू ने अपने ट्रेडिशनल लुक से सभी का दिल जीत लिया। वह इस आउटफिट में भी अपने हुस्न का जलवा बिखेरने में पीछे नहीं रही। उनके इस लुक ने खूब वाहवाही लूटी।

PunjabKesari

इस रेड कार्पेट पर ऐक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी खूबसूरत लिबास में पहुंची। ब्लैक ड्रेस में वह काफी ग्लैमरस दिख रही थी, इसके साथ उन्होंने अपने मेकअप को न्यूड रखा था।

PunjabKesari
वहीं लाखों लड़कियों के दिलों में राज करने वाले आयुष्मान खुराना भी अपनी पत्नी  ताहिरा कश्यप के साथ रेड कार्पेट पर पहुंचे। इन दोनों ने अपने लुक को ट्विन किया था और इनकी केमेस्ट्री गजब लग रही थी। 

PunjabKesari
फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स 2022 के रेड कार्पेट पर रश्मि देसाई ने भी ग्लैमरस का तड़का लगाया।  ग्रीन कलर की वन शोल्डर ड्रेस में काफी बोल्ड लग रही थी। 

PunjabKesari
Divya Khosla Kumar ने भी अवॉर्ड शो में शिरकत की। ब्लैक ड्रेस में उनका लुक काफी सिंपल लग रहा था। 


 

Related News