25 APRTHURSDAY2024 11:47:24 PM
Nari

घर परिवार चलाने में ही बिजी रही कपूर खानदान की ये 8 बहुएं, कभी कैमरे के सामने आई ही नहीं!

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 13 May, 2023 04:35 PM

कपूर खानदान का हर शख्स लाइमलाइट में रहा है फिर वो फिल्मों में आया हो या ना हो। इस खानदान की बहुओं को काम करने की इजाजत नहीं थी लेकिन बावजूद इसके कपूर खानदान की दो बहुएं लाइमलाइट रहीं एक ने तो फिल्मों में काम भी किया। जी हां, बबीता और नीतू कपूर, दोनों ही लाइमलाइट में रहती हैं लेकिन इस खानदान में और भी बहुएं हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। चलिए बताते हैं वो सारी है कहां?


1. रामसरनी मेहरा कपूर
रामसरनी मेहरा कपूर, इस खानदान की सबसे बड़ी बहू रही हैं।  पृथ्वीराज कपूर की पत्नी और राज कपूर की मां शुरू से ही लाइमलाइट से दूर रही। लोगों ने उन्हें ना के बराबर ही देखा है। वो हाउसवाइस रहीं और इस काम में उन्होंने अपना दिलो-जान लगा दिया। उन्होंने अपने परिवार के हर सदस्य को जोड़ कर रखा।

PunjabKesari

2.कृष्णा मल्होत्रा कपूर  
उसके बाद बहुरानी का ओहदा शोमैन राज कपूर की पत्नी कृष्णा मल्होत्रा के पास आया अपनी सास की तरह वह भी फिल्मी दुनिया की चमक-धमक से दूर ही रहीं हालांकि उन्हें पति और परिवार के साथ फैमिली इवेंट्स में देखा जाता था लेकिन अगर ग्लैमर इंडस्ट्री की बात करें तो वह उससे कोसो दूर परिवार को संभालने में ही व्यस्त रही।

PunjabKesari

3.जेनिफर केंडल
शशि कपूर ने विदेशी एक्ट्रेस जेनिफर केंडल संग शादी की थी लेकिन शादी के बाद जेनिफर भी फिल्मी दुनिया से दूर रहीं। हालांकि वह थियेटर में एक्टिव रहीं लेकिन लाइमलाइट में वह ना के बराबर ही रही। बहुत कम लोग उनके बारे में जानते हैं।

PunjabKesari

4. नीला देवी
शम्मी कपूर की पहली पत्नी थी गीता बाली जिनके निधन के बाद उन्होंने नीला देवी से शादी की। नीला देवी ने अपने सौतेले बच्चों को सगी मां से ज्यादा प्यार दिया। परिवार में बिजी रही। उन्हें भी बहुत कम ही लाइमलाइट में देखा गया है हालांकि एक दम सादे पहरावे में उन्हें कई बार कैमरे में कैद भी किया जा चुका है।

PunjabKesari

5. शीना सिप्पी
शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर की पत्नी शीना सिप्पी उन्हें भी बहुत कम लोग जानते हैं हालांकि वह मशहूर डायरेक्टर रमेश सिप्पी की बेटी हैं। शीना लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं जबकि कुणाल कपूर अपने बच्चों के साथ फैमिली इवेंट्स में नजर आते ही रहते हैं।

PunjabKesari

6. लारा टार्लिंग
शशि कपूर के बड़े बेटे करण कपूर एक दो फिल्मों में नजर आए लेकिन उनका करियर फिल्मों में सफल नहीं रहा उन्होंने लारा टार्लिंग से शादी की जो कि ब्रिटेन में मॉडल थीं लेकिन भारत में उन्हें भी वो नाम और शोहरत नहीं नसीब हुई जो परिवार के बाकी मर्दों को हुई। फिलहाल करण अपने परिवार के साथ विदेश में ही सैटल हैं।

7. प्रीति कपूर
शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर भी इंडस्ट्री में बतौर एक्टर अपने पैर नहीं जमा पाए और लाइमलाइट की दुुनिया से गायब ही रहे। उन्हीं की तरह उनकी पत्नी प्रीति कपूर भी लाइमलाइट से दूर ही रही।

PunjabKesari

8. आऱती सभरवाल
राज कपूर के बेटे राजीव कपूर अब इस दुनिया में नहीं है। राजीव कपूर की शादी महज दो साल ही चली थी इसलिए उनकी कोई औलाद भी नहीं थी क्योंकि उन्होंने दोबारा शादी नहीं की थी। उन्होंने आऱती सभरवाल से शादी की थी जो जल्दी ही टूट गई इसलिए आरती सभरवाल के बारे में लोगों को ना के बराबर ही पता है।

PunjabKesari

तो ये थी कपूर खानदान की 8 बहुएं जिन्हें कैमरे में आना पसंद नहीं है और जो घर संभालने में ही व्यस्त रही हैं।

Related News