24 APRWEDNESDAY2024 11:34:47 PM
Nari

Grahan 2022: साल का पहला चंद्र ग्रहण बदल देगा इन राशियों का भाग्य

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 07 May, 2022 06:04 PM
Grahan 2022: साल का पहला चंद्र ग्रहण बदल देगा इन राशियों का भाग्य

साल के पहले सूर्य ग्रहण के बाद अब चंद्र ग्रहण  लगने जा रहा है। 2022 का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन यानी क 16 मई को लगेगा। इस दिन  वैशाख की भी पूर्णिमा है। हिंदू धर्म में भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु का नौवां अवतार माना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान, दान और ध्यान करने का विशेष महत्व होता है।

 

भारत में नहीं दिखाई देगा चंद्रग्रहण 

  भारतीय समय के अनुसार चंद्रग्रहण  16 मई को सुबह 08 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।भारत में इस चंद्र ग्रहण की दृश्यता शून्य होने के कारण यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा।  वैसे तो यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन धार्मिक मान्यताओं में इसका विशेष महत्व होता है।

PunjabKesari

भारत में  सूतक काल नहीं होगा  मान्य

चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले ही प्रारंभ हो जाएगा। हालांकि सूतक काल उसी जगह पर मान्य होता है जहां पर चन्द्र ग्रहण दिखाई देता है। जिस देश में चन्द्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा वहां चन्द्र ग्रहण मान्य नहीं होगा। ग्रहण में सूतककाल का अशुभ समय माना गया है इसमें किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

PunjabKesari
यह राशि वालें करें पूजा पाठ

ज्योतिष के अनुसार सूर्य 15 मई दिन शनिवार को वृषभ राशि में गोचर करेंगे।  सूर्य का यह राशि परिवर्तन  तीन राशियों पर असर डालेगा, जिन्हे सतर्क रहना होग। इस ग्रहण से वृश्चिक राशि में कई परिवर्तन आएंगे। इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इसलिए वैशाख पूर्णिमा के पूजा पाठ आदि किसी भी समय मुहूर्त अनुसार किए जा सकते हैं। 


 नौकरी  में आ सकती है दिक्कत

ज्योतिष के अनुसार ग्रहण के समय चंद्रमा वृश्चिक राशि में होगा, इसलिए इस ग्रहण के कारण इस राशि के लोगों के जीवन में कई परिवर्तन महीनों तक प्रभावित करेंगे।  इस राशि के लोगों को नौकरी से लेकर व्यापार और निजी जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए किसी भी तरह के फैसले सोच समझकर लें।  

PunjabKesari

मिथुन राशि वाले भी रहें सतर्क 


वहीं तुला राशि वालों को भी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।नया व्यापार करने की सोच रहें हैं तो अभी कुछ समय तक रुकना बेहतर होगा। जिन लोगों का जन्म विशाखा नक्षत्र में हुआ है उनके लिए भी ये चंद्र ग्रहण परेशानी बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। चंद्र ग्रहण मिथुन राशि वालों के लिए भी परेशानी बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

Related News