29 APRMONDAY2024 2:34:33 AM
Nari

पान के पत्तों से होने वाले फायदे हैं बड़े दिलचस्प, आप भी एक बार अपनाएं

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 03 Mar, 2022 11:30 AM
पान के पत्तों से होने वाले फायदे हैं बड़े दिलचस्प, आप भी एक बार अपनाएं

पान का पत्ता दिखने में हरा- भरा और खाने में भी फायदेमंंद होता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए अच्छे होते हैं। मुंह पकने पर लगाने के अलावा इसके और भी कईं फायदे हैं तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...


पान का पत्ता सेहत के लिए फायदेमंद

पान का पत्ता सेहत के लिए औषधीय गुणकारी माना जाता है। इसमें डायबिटीज, कैंसर, जलन से बचने जैसे गुण पाए जाते हैं। ऐसे में पान पत्ते का सेवन बहुत जरुरी माना जाता है। पुराने समय से ही पान के पत्ते का इस्तेमाल औषधीय बनाने के लिए किया जाता है।

खुजली से राहत

खुजली से राहत पाने के लिए पान का पत्ता इस्तेमाल करें। आप नहाने के पानी में पान के पत्ते का रस निकालकर डाल सकती हैं। इसमें मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी गुण खुजली से राहत दिलाने में असरदार साबित होंगे।

मुंह की गंध से राहत

मुंह से आने वाली गंध से छुटकारा पाने के लिए आप पान के पत्ते को चबा सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले तत्व सांसों में आने वाली गंध से छुटकारा दिलाते हैं। खाने के बाद एक बार पान पत्ता चबाएं। इससे सांसों को ताजगी महसूस होगी और आपके मुंह से आने वाली दुर्गंध से भी निजात मिलेगा।

PunjabKesari

बालों का झड़ना करे कम

बालों का झड़ना एक बहुत बड़ी समस्या है। इससे बचने के लिए हम कई तरह के आयुर्वेदिक उपचार करते हैं। लेकिन एक घरेलु और आसान तरीका यह भी है कि आप पान से बना पेस्ट अपने बालों पर लगा सकती हैं। इससे बालों को पोषण मिलता है।

PunjabKesari

मुहांसों से मिले राहत

चेहरे पर मुंहासे खूबसूरत पर दाग की तरह की लगते हैं। आप इससे बचने के लिए पान के पत्ते से बना लेप अपने मुंह पर लगा सकते हैं। इससे आपके चेहरे पर हो रहे मुहांसों से निजात मिलेगी।

पाचन में भी सहायक

पान का पत्ते का सेवन करने से शरीर का पाचन तंत्र बिल्कुल सही रहता है। यह सैलिवरी ग्लैंड से  लार बनाने में मदद करता है। जिसके कारण खाना पचाने में आसानी होती है और कब्ज जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है।

PunjabKesari

Related News