02 MAYTHURSDAY2024 4:49:37 AM
Nari

दूसरी प्रेगनेंसी को एंजॉय कर रही है टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स , स्ट्रेच मार्क्स को रोकने के लिए लगाती है बटर

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 19 Jul, 2023 04:15 PM
दूसरी प्रेगनेंसी को एंजॉय कर रही है टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स , स्ट्रेच मार्क्स को रोकने के लिए लगाती है बटर

अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। अब तक की सबसे महान महिला टेनिस खिलाड़ी कई खिताब अपने नाम किए हैं। इन दिनों वह अपनी दूसरी प्रेगनेंसी को एंजॉय कर रही हैं। वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपना एक्सपियरेंस भी शेयर कर रही हैं। 

 


सेरेना विलियम्स ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर बताया था कि  कैसे वह अपनी दूसरी गर्भावस्था के दौरान अपने शरीर को स्ट्रेच मार्क्स से बचा रही हैं।उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि- मैंने सोचा कि यह मेरे लिए वास्तव में अच्छा होगा कि मैं आपको दिखाऊं कि मैं अपने बेबी बंप पर क्या इस्तेमाल कर रही हूं। विलियम्स ने बताया कि  चीज़ कोकोआ बटर सबसे बेस्ट है।

PunjabKesari


टेनिस खिलाड़ी के मुताबिक वह हर सुबह कोकोआ बटर को पेट पर रगड़ती है। वह इस तरह अपने आप को  स्ट्रेच मार्क्स से बचा रही हैं। विलियम्स और उनके पति एलेक्सिस ओहानियन ने 2017 में अपने पहले बच्चे एलेक्सिस ओलंपिया ओहानियन जूनियर का स्वागत किया था। यह जोड़ी 2015 से साथ है, आखिरकार 2017 में शादी के बंधन में बंध गई।

PunjabKesari
23 बार की एकल ग्रैंड स्लैम चैंपियन और 14 बार की युगल ग्रैंड स्लैम चैंपियन, विलियम्स ने सितंबर 2022 में यू.एस. ओपन से बाहर होने के बाद खेल से संन्यास ले लिया था। अमेरिकी दिग्गज ने 1998 के ऑस्ट्रेलियन ओपन में ग्रैंड स्लैम के मुख्य ड्रॉ में डेब्यू किया। उस वक्त सेरेना विलियम्स सिर्फ 16 वर्ष की थीं। 

Related News