29 APRMONDAY2024 2:21:37 PM
health

40 की उम्र कर चुके हैं पार तो रखें अपना खास ख्याल

  • Updated: 18 Oct, 2017 11:23 AM
40 की उम्र कर चुके हैं पार तो रखें अपना खास ख्याल

उम्र बढ़ने के साथ-साथ सेहत से जुड़ी परेशानियां भी बढ़नी शुरू हो जाती हैं। इस उम्र में भी फिटनेस बरकरार रखने के लिए खुश का खास ख्याल रखना भी जरूरी है ताकि शरीर को पोषक तत्व मिलते रहे और स्वस्छ रूप से आप उम्र के इस पड़ाव में भी फिट रहो। 40 की उम्र के बाद कुछ बीमारियां आम सुनने को मिलती हैं जैसे ब्लडप्रैशर,शूगर, जोड़ों का दर्द,पाचन क्रिया में गड़बड़ी,सिर में दर्द,कमजोरी के अलावा और भी बहुत सी बीमारियां हैं, जिनसे बचाव करने की जरूरत होती है। वैसे तो हर किसी को अपना ध्यान रखना चाहिए लेकिन औरतों को इस उम्रे में ज्यादा दिक्कते आती हैं। आइए जाने किस तरह करें खुद की देखभाल। 


इन बातों का रखें ख्याल

1. डॉक्टरी चेकअप करवाना बहुत जरूरी है लेकिन बहुत लोग इसे इग्नोर करते हैंं। 40 की उम्र के बाद रेगुलर चैकअप जरूर करवाएं। इस तरह शारीरिक कमजोरी का जल्दी पता लगाया जा सकता है और सही समय पर इसका इलाज भी हो जाएगा। 

2. इस उम्र में अपनी मर्जी से कोई भी एक्सरसाइज शुरू न करें। एक बार डॉक्टरी सलाह से एक्सरसाइज के बारे में जानकारी जरूर लें। 

3. सुबह की सैर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। रोजाना कम से कम 20 मिनट सैर जरूर करें। इससे कई बीमारियां दूर रहती हैं। इसकी शुरूवात धीरे-धीरे करें बाद में सैर का समय बढ़ाते जाएं। 

4. अपने खान-पान का भी ख्याल रखें। अपनी डाइट में संतुलित भोजन खाएं। तला भोजन, जंक फूड से दूरी बनाएं। 

5. दिन में 8 घंटे की नींद जरूर लें। नींद पूरी न होने से भी सेहत को नुकसान हो सकता हैं। 

6. ज्यादातर लोग इस उम्र में मानसिक तनाव के शिकार हो जाते हैं। इससे बचने के लिए मेडीटेशन करें। योग और मेडीटेशन से आपकी सेहत अच्छी आएगी। 
 

 

नारी से जुडी और जानकारी हासिल करने के लिए डाइनलोड करें Nari App

Related News