27 APRSATURDAY2024 1:10:40 AM
Nari

प्रेग्नेंसी प्लान करने के पहले आपको पता होनी चाहिए ये 5 बातें

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 17 Jul, 2018 12:15 PM
प्रेग्नेंसी प्लान करने के पहले आपको पता होनी चाहिए ये 5 बातें

शादी के बाद हर किसी का नवविवाहित जोड़े से पहला सवाल यही होता है कि खुशखबरी कब देने वाले हैं। लड़के से ज्यादा लड़कियों को ऐसे सवालों का सामना सबसे ज्यादा करना पड़ता है। आप भी इस तरह से सवालों से परेशान हैं तो प्रैग्नेंसी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों का पता होना बहुत जरूरी है। जिससे आपके मन की दुविधा कम हो जाएगी की आखिर गर्भधारण करने के लिए किन-किन बातों की तरफ ध्यान देना जरूरी है। 

 

1. ज्यादातर लोग इस गलतफहमी में होते हैं कि पहली बार संबंध बनाने सेे प्रेग्नेंसी हो जाती है, जबकि हर किसी के साथ ऐसा नहीं होता। यह शारीरिक क्षमता पर निर्भर करता है, सिर्फ 20 से 25 जोड़े ही ऐसे होते हैं जो पहली बार में ही प्रेग्नेंट हो जाते हैं। बाकी पार्टनर को इस बारे में थोड़ा इंतजार करना पड़ता है। 


2. शादी के एक से दो साल तक प्रेग्नेंट होने का समय होता है। इस बीच आपको मासिक धर्म के चक्र के बारे में पता होना बहुत जरूरी है। अगर आप 2 साल बाद भी गर्भधारण नहीं कर पा रहीं तो इसके लिए डॉक्टरी सलाह लेनी बहुत जरूरी है ताकि सही समय पर इसका इलाज किया जा सके। 

 

3. प्रेग्नेंट होने के लिए महीने के कुछ खास समय पर संबंध बनाना बहुत जरूरी है। इसमें ovulation period  बहुत अहम भूमिका निभाता है। इसे जानने के लिए आपको मासिक धर्म के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। 


4. गर्भ धारण करने के लिए स्वस्थ्य का अच्छा होना भी बहुत जरूर है। हैल्दी फूड्स को खाने से फायदा मिलता है। 


5. प्रेग्नेंट होने के लिए जितना जरूरी महिला का स्वास्थ्य है, उतना ही तंदुरुस्त होना पति के लिए भी जरूरी है। पार्टनर तंदुरुस्त होंगे तो किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News