29 APRMONDAY2024 7:20:01 AM
Nari

Iron Deficiency: शरीर में खून की कमी होने पर दिखते हैं ऐसे संकेत

  • Edited By palak,
  • Updated: 04 Dec, 2023 09:12 AM
Iron Deficiency:  शरीर में खून की कमी होने पर दिखते हैं ऐसे संकेत

शरीर में खून की कमी होना एक आम समस्या है। शोध की मानें तो भारत में 58.6% बच्चे, 53.2 लड़कियां और 50.4% गर्भवती महिलाएं खून की कमी यानी की एनीमिया की शिकार हैं। एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जब शरीर में लाल रक्त कोशिकाओंकी संख्या एक बिंदु तक कम हो जाती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो खून की कमी होने पर शरीर में कुछ लक्षण भी नजर आते हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि शरीर में खून की कमी के लक्षण क्या हैं और आप इस कमी को किन फूड्स के जरिए पूरी कर सकते हैं....

खून की कमी के लक्षण 

. शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने पर थकान, कमजोरी महसूस हो सकती है। 

. शरीर में खून की मात्रा कम होने पर ऑक्सीजन की भी कमी होने लगती है जिससे सांस लेने में समस्या आ सकती है। 

PunjabKesari

. खून की कमी होने से गठिया, कैंसर, किडनी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 

. त्वचा का पीला पड़ना, चेहरे या पैरों पर सूजन दिखाई देना भी खून की कमी का कारण ही है। 

इन फूड्स के साथ पूरी करें कमी

अनार 

अनार में पौटेशियम और फाइबर के अलावा आयरन, विटामिन-ए, सी और ई मौजूद होता है। यह शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने के साथ-साथ सिरदर्द, उदासी, सुस्ती और थकावट जैसे लक्षणों से भी लड़ता है। 

PunjabKesari

चुकंदर 

चुकंदर का जूस भी आयरन से भरपूर होता है। रोजाना ताज चुकंदर का जूस पीने से शरीर में आयरन की कमी को रोका जा सकता है। सुबह उठते ही रोजाना चुकंदर का जूस पीएं। इससे शरीर में खून की मात्रा पूरी होगी। 

गोभी की पत्तियां 

आयरन की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए गोभी की पत्तियां भी एक सूपरफूड है। इसमें काफी अच्छी मात्रा में कैल्शियम और आयरन मौजूद होता है। सलाद या फिर जूस बनाकर आप इसका सेवन कर सकते हैं।

PunjabKesari

पालक

यह भी आयरन और विटामिन-सी का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। पालक में विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-ई, कैल्शियम और बीटा कैरोटीन मौजूद होता है। यह सारे पोषक तत्व शरीर में से एनीमिया की कमी को दूर करने में मदद करते हैं। 

अंडा

 यह एंटीऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन और आयरन से भरपूर माना जाता है। यह एनीमिया के कारण शरीर में कम हुए विटामिन को बढ़ाने में मदद करता है। एक अंडे में लगभग 1 मिलीग्राम आयरन पाया जाता है।

सोयाबीन 

एक मुट्ठी भर सोयाबीन को रात भर भिगोकर यदि आप सुबह ताजा-ताजा इसका सेवन करें। इसमें भी आयरन काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। यह पेट भरने में मदद करता है। इसके अलावा सोयाबीन में ज्यादा प्रोटीन और फैट कम मौजूद होता है ऐसे में एनीमिया के लक्षणों से लड़ने में भी मदद करता है। 

PunjabKesari

गाजर 

यह भी खून बढ़ाने में काफी मददगार मानी जाती है। इसका सेवन करके आप शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ा सकते हैं। इससे बना जूस या फिर सलाद के तौर पर आप इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।  

भिगी हुई किश्मिश

इन सब चीजों के अलावा रोजाना भिगी हुई किश्मिश का सेवन करने से भी शरीर में खून की कमी पूरी होगी। रोजाना रात को किश्मिश भिगोकर अगले दिन इसका सेवन करें। इससे शरीर में से खून की कमी दूर होगी। 

PunjabKesari

Related News