26 APRFRIDAY2024 8:14:31 AM
Nari

अपने ही गाने Dilbar पर सुष्मिता ने फिर दिखाया जलवा

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 08 Sep, 2018 12:45 PM
अपने ही गाने Dilbar पर सुष्मिता ने फिर दिखाया जलवा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो। मगर फिर भी वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। जहां सुष्मिता ने 42 साल की उम्र में 6 पैक एेब्स बनाकर फैंस को चौंका दिया वहीं अब वह अपने 20 साल पुराने गाने 'दिलबर' पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं। 13 घंटे पहले उन्होंने खुद अपना वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। 'दिलबर' के रीमेक वाला यह वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। अब तक उनके इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

 

आपको बता दें, नोरा फतेही ने फिल्म 'सत्यमेव जयते' में 'दिलबर' के रीमेक पर डांस किया था। मीडिया में आई खबरों की मानें तो सुष्मिता को नोरा का डांस बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। मगर लगता है कि नोरा को सुष्मिता का डांस बहुत अच्छा लगा तभी तो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाली है। उस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, 'OMG आई लव यू, आप जैसी लेजेंड जैसा कोई परफॉर्म नहीं कर सकता है।' वहीं इस कमेंट के लिए शुक्र‍िया अदा करते हुए सुष्मिता ने नोरा को मैजिकल बताया है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News