06 MAYMONDAY2024 9:39:12 AM
Nari

पंचतत्व में विलीन हुए सुशांत, अंतिम विदाई देने पहुंचे कई सेलेब्स

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 15 Jun, 2020 06:11 PM
पंचतत्व में विलीन हुए सुशांत, अंतिम विदाई देने पहुंचे कई सेलेब्स


बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत कल दुनिया को अलविदा कह गए। उन्होंने मुंबई में स्थित अपने अपार्टमेंट के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक्टर की मौत के बाद उनका परिवार, दोस्त और रिश्तेदार सभी सदमे में है। 

अंतिम संस्कार में पहुंचे कई सेलेब्स

सुशांत का परिवार आज पटना से मुंबई पहुंचा और उनका अंतिम संस्कार किया गया। एक्टर का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस शमशान घाट में हुआ। तेज बारिश के बीच मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत को आखिरी विदाई दी गई। अंतिम संस्कार में सुशांत के पिता ने मुखाग्नि दी। सुशांत को अतिंम विदाई देने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंचे।
PunjabKesari
श्रद्धा कपूर व कृति सेनन सहित कई सेलेब्स एक्टर को अंतिम बार देखने के लिए पहुंचे। सभी के चेहरे पर भी सुशांत को खोने का दर्द झलक रहा था।

PunjabKesari

डिप्रेशन से जूझ रहे थे सुशांत

सुशांत ने सुसाइड क्यों किया फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हुआ। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की माने तो सुशांत की मौत दम घुटने से हुई। कहा जा रहा है कि सुशांत डिप्रेशन के शिकार थे। जानकारी के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के पीछे कोई आर्थिक तंगी नहीं थी। उनकी आर्थिक हालत अच्छी थी।

सदमे में है परिवार

सुशांत के पिता पटना में रहते है। जब उन्हें अपने बेटे की मौत के बारे में पता चला तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। परिवारवालों का मानना है कि उनका बेटा ऐसा कदम उठा ही नहीं सकता।

Related News