04 MAYSATURDAY2024 9:40:39 AM
Nari

डिलीट किए गए सुशांत सिंह के कुछ ट्वीट्स? जांच करेगी मुंबई पुलिस

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 25 Jun, 2020 11:24 AM
डिलीट किए गए सुशांत सिंह के कुछ ट्वीट्स? जांच करेगी मुंबई पुलिस

सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे एक हफ्ते से ज्यादा हो चला रहा है। एक्टर ने 14 जून को अपने घर पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी लेकिन उनके चाहनेवालों और परिवारवालों ने ये कहा कि सुशांत आत्महत्या नहीं कर सकता जिसके बाद से पुलिस हर एक पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है ताकि सबूत तलाशे जा सकें। 

PunjabKesari

ट्वीटर अकाउंट की जानकारी लेगी पुलिस 

सूत्रों की माने तो अब पुलिस सुशांत के केस में उनके ट्वीटर अकाउंट की जांच करेगी। इसके लिए वो सभी एक्टिविटी की जांच के लिए ट्वीटर इंडिया से संपर्क करेगी। खबरें ये थीं कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड से पहले कुछ ट्वीट्स को डिलीट किए थे। इसी से जुड़ा सच जानने के लिए पुलिस टीम ट्विटर इंडिया को कॉन्टैक्ट करेगी। एक्टर के अकाउंट पर 27 दिसंबर 2019 को उनका आखिरी ट्वीट दिखा रहा है। 

PunjabKesari

पुलिस को आंशका डिलीट किए गए कुछ ट्वीट्स

खबरों की मानें तो पुलिस को ऐसी आंशका है कि सुशांत के कुछ ट्वीट्स डिलीट कए गए हैं। पुलिस टीम ने पूरी जांच के लिए एक्टर की पिछले छह महीनों के ट्वीटर पोस्ट मंगाए है जिसके आधार पर जांच की जाएगी।

Related News