16 FEBMONDAY2026 1:58:36 PM
Life Style

अब एयरपोर्ट भी Safe नहीं, Jaipur International Airport पर महिला को आवारा कुत्ते ने काटा

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 16 Feb, 2026 11:35 AM
अब एयरपोर्ट भी Safe नहीं, Jaipur International Airport पर महिला को आवारा कुत्ते ने काटा

नारी डेस्क:  राजस्थान की राजधानी जयपुर के जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर एक आवारा कुत्ते ने एक महिला यात्री को काट लिया। इस घटना के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं यह घटना रविवार दोपहर करीब 2:20 बजे की है। महिला यात्री दिल्ली से जयपुर फ्लाइट से आई थीं। जैसे ही वह एयरपोर्ट के एग्जिट गेट के पास पहुंचीं, तभी वहां मौजूद एक आवारा कुत्ते ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उनके पैर में काट लिया। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने तुरंत महिला की मदद की और एयरपोर्ट अधिकारियों को सूचना दी। एयरपोर्ट प्रशासन ने घायल महिला को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) दिया गया। फिलहाल बताया जा रहा है कि उनकी हालत खतरे से बाहर है।

एयरपोर्ट प्रशासन का क्या कहना है?

एयरपोर्ट स्टाफ का कहना है कि जिस कुत्ते ने महिला को काटा, उसे पहले से ही टीका लगाया जा चुका है, इसलिए ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। फिर भी इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  जेल में बंद Rajpal Yadav की चमकी किस्मत, मिला नई फिल्म का ऑफर

चश्मदीदों ने क्या बताया?

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, कुत्ता अचानक महिला के पास आया और बिना किसी उकसावे के उन पर हमला कर दिया। टर्मिनल-2 जैसे हाई-सिक्योरिटी इलाके में इस तरह की घटना ने यात्रियों को भी हैरान कर दिया। पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं यह पहली बार नहीं है जब किसी एयरपोर्ट पर आवारा कुत्तों की मौजूदगी देखी गई हो। कुछ दिन पहले बेंगलुरु एयरपोर्ट पर भी एक कुत्ते का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह यात्रियों के लिए रखी कुर्सियों पर सोता हुआ दिखाई दिया था। उस घटना के बाद भी सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे।

PunjabKesari

भारत के सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार, आवारा कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी की जाती है और फिर उन्हें उसी इलाके में छोड़ा जाता है। जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि परिसर में बाड़ लगाई गई है और कुत्तों को पकड़कर उनका टीकाकरण भी किया जा रहा है।

इसके बावजूद, एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील और सुरक्षित माने जाने वाले स्थान पर आवारा कुत्तों की मौजूदगी चिंता का विषय बनी हुई है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अब स्थायी और सख्त कदम उठाने की जरूरत महसूस की जा रही है।
 

Related News