26 APRFRIDAY2024 12:10:04 AM
Nari

दिन में 5 बार खाएं फल-सब्जियां, 100 साल की पाएंगे उम्र

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 01 Mar, 2019 11:04 AM
दिन में 5 बार खाएं फल-सब्जियां, 100 साल की पाएंगे उम्र

आज के समय में लोगों की उम्र कम होती जा रही हैं। अगर किसी की थोड़ी लंबी उम्र है भी तो 60-70 की उम्र के बाद कोई ना कोई बीमारियां लगती ही रहती है। ऐसा होने का सीधा कारण हमारा खानपान और लाइफस्टाइल है। आजकल खाने वाली चीजों में मिलावट, समय पर खाना ना खाना, एक्सरसाइज ना करना आदि की वजह से आयु कम होती जा रही है। एक शोध में पता चला है कि अगर दिन में 5 बार फल और सब्जियों का सेवन किया जाए तो हमें लंबी आयु का उपहार मिल सकता है। एक बार में कम से कम 80 ग्राम खाने की सलाह दी गयी है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ फल और सब्जियों के बारे में बता रहे हैं, जो तमाम तरह के पोषक तत्वों से भरपूर हैं।

 

शेलफिश का सेवन

शेलफिश एक ऐसा समुद्री खाद्य पदार्थ है जिसमें भारी मात्रा में जिंक यानि जस्ता होता है। जिंक सेक्स इच्छा और पावर बढ़ाने में काफी मदद करता है। शेलफिश में जिंक के साथ ही अमीनो एसिड, महिलाओं और पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन और प्रोजेस्टेरॉन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार तत्व होते हैं। ये हॉर्मोन प्रजनन के लिए भी अहम हैं इसलिए शेलफिश का भी दिन में 1 या 2 बार सेवन करना जरूरी है।

 

सेब

सेब एक ऐसा फल है जो लगभग 85 प्रतिशत लोगों को पसंद होता है क्योंकि इसमें खट्टा और मीठा दोनों स्वाद होता है। एक हेल्दी लाइफ के लिए आपकी दिनभर की डाइट में कम से कम एक सेब जरूर होना चाहिए। सेब के सेवन से चेहरे पर निखार आने के साथ ही हमारी पाचन क्रिया भी दुरुस्त होती है। महिलाओं और पुरुषों दोनों में ही सेक्स संबंधी हॉर्मोन भी सक्रिय होते हैं। सेब का सेवन करने वाली महिलाओं को शिशु को जन्म देते वक्त कम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

PunjabKesari

 

मिर्च

लिमिट में मिर्च का सेवन करने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। मिर्च का सेवन करने वाले लोगों को हार्ट अटैक का खतरा नहीं रहता है। मिर्च की वजह से शरीर में उन रसायनों का स्राव होता है जो दिल की धड़कन बढ़ाते हैं। इससे एंडॉर्फीन का स्राव भी बढ़ता है जिससे कामेच्छा बढ़ती है इसलिए अपने दिनभर की मील में मिर्च का सेवन करना ना भूलें।

PunjabKesari

 

अनार

अगर रोजाना अनार का सेवन किया जाए तो व्यक्ति को कुछ समय बाद दवाईयों का सेवन करने की जरूरत नहीं पड़ती है। अनार में कई ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर की लगभग सभी जरूरतें दूर करते हैं। रोज एक ग्लास अनार का जूस महिलाओं और पुरुषों दोनों में ही दवाई की जगह ले सकता है।

PunjabKesari

 

स्ट्रॉबेरी

स्वास्थ्य की दृष्टि से स्ट्रॉबेरी बहुत फायदेमंद है। कई शोध साबित कर चुके हैं कि स्ट्रॉबेरी, चेरी और ब्लूबेरी जैसे फल कामेच्छा बढ़ाते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है हालांकि इनका असर वियाग्रा की तरह फौरन नहीं होता लेकिन ज्यादा खाने से कुछ घंटों में ये असरदार साबित होते हैं।

PunjabKesari

Related News