26 APRFRIDAY2024 10:07:22 AM
Nari

Sunday Special : डिनर या लंच में बनाकर खाएं Soya Mushroom Gravy

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 02 May, 2020 09:46 AM
Sunday Special : डिनर या लंच में बनाकर खाएं Soya Mushroom Gravy

मशरुम की सिंपल सब्जी तो आप सब ने बहुत खाई होगी। आज हम आपको सोया-मशरुम मिक्स ग्रेवी की सब्जी बनाना सिखाएंगे। जो बनाने में बहुत ही आसान और स्वादिष्ट है। तो चलिए बनाते हैं सोया मशरुम चंकस ग्रेवी रेसिपी। 

रेसिपी:

सोया चंकस - 50 ग्राम
फ्रोजन स्वीट कॉर्न - 50 ग्राम
टमाटर - 200 ग्राम 
सरसों के बीज - 1/2 चम्मच
गर्म मसाला पाउडर - चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
जीरा पाउडर - 1/2 चम्मच
मशरूम - 100 ग्राम
आलू - 2
गाजर - 2
लाल शिमला मिर्च - 1
प्याज - 4 छोटे साइज के
मटर - 1 छोटी कटोरी
वैजिटेबल ऑइल - 4 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
अमचूर पाउडर - आधा चम्मच
पानी - 1 कप
हींग - 2 चुटकी
इमली का रस - 1 चम्मच

PunjabKesari

बनाने की विधि:

1. सबसे पहले सोया चंक्स को 20 से 25 मिनट तक ताजे पानी में भिगोकर रख दें। 
2. उतनी देर मशरूम, टमाटर, प्याज, लाल शिमला मिर्च, आलू और गाजर को बारीक काट कर रख लें। 
3. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें, उसमें सरसों के बीज का तड़का लगाएं।
4. अब साथ ही प्याज और टमाटर डालकर कुछ देर तक भूनें।
5. उसके बाद बाकी कटी हुई सब्जियां भी डाल दें। 
6. अब नमक,लाल मिर्च, गर्म मसाला, अमचूर पाउडर, जीरा पाउडर, हींग और इमली का रस भी मिला दें। 
7. आधा कप पानी डालकर मसाले को कुछ देर ढक कर भूने।
8. 2 से 3 मिनट के बाद कटी हुई मशरुम और सोया चंकस भी डाल दें।
9. 15 से 20 मिनट तक अब सब्जी को पकने दें। 
10.आपकी मशरुम सोया चंकस सब्जी पक कर तैयार है। इसे गर्मा-गर्म चपाती के साथ सर्व करें।  

Related News