19 APRFRIDAY2024 6:46:37 AM
Nari

सोनू सूद ने हासिल की जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि,फैंस के साथ शेयर कर हुए इमोशनल

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 01 Jan, 2021 10:42 AM
सोनू सूद ने हासिल की जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि,फैंस के साथ शेयर कर हुए इमोशनल

नए साल यानि 2021 का आगाज हो चुका है। पिछला साल हर किसी के लिए चुनौतियों से भरा रहा है। कोरोना महामारी के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस दौरान जरूरतमंद लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आए सोनू सूद अभी भी लगातार लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं। हाल ही में एक्टर से जुड़ी एक खबर सामने आई है। उनके होम टाउन की एक सड़क का नाम उनकी स्वर्गीय मां के नाम पर रखा गया है। 

PunjabKesari

इस बात की जानकारी सोनू सूद ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने होम टाउन मोगा (पंजाब) की सड़क के उद्घाटन की तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'यह है और यह होगा। मेरी अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि। मेरी मां के नाम पर मोगा में एक सड़क: "प्रो. सरोज सूद रोड”। मेरी सफलता कावास्तविक राह। मिस यू मां।' 

 

इसके अलावा सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी एक पोस्ट शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एक दृश्य जो मैंने अपने पूरे जीवन में सपना देखा था। आज मेरे गृह नगर मोगा में एक सड़क का नाम मेरी मां के नाम पर रखा गया है: “प्रो. सरोज सूद रोड”। वही सड़क जिस पर उन्होंने सारी जिंदगी यात्रा की। घर से कॉलेज और फिर घर वापस। यह हमेशा मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय होगा। मुझे यकीन है कि मेरे मम्मी और पापा आकाश से कहीं न कहीं मुस्कुरा रहे होंगे। काश वे इसे देखने के लिए आसपास होते।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

 

गौरतलब है कि सोनू सूद ने लाॅकडाउन में एक किताब लिखी है। जिसका नाम 'आई एम नो मसीहा' है। अपने इस किताब के बारे में एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था। वहीं लोगों को उनकी लिखी यह किताब काफी पसंद आ रही है।

Related News