28 APRSUNDAY2024 9:40:59 AM
Nari

बिहार की बाढ़ में बेटे और भैंस को खो चुका ये शख्स, मदद के लिए आगे आए सोनू सूद

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 28 Jul, 2020 06:07 PM
बिहार की बाढ़ में बेटे और भैंस को खो चुका ये शख्स, मदद के लिए आगे आए सोनू सूद

बाॅलीवुड एक्टर सोनू सूद लगातार जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक गरीब किसान परिवार के घर खेत जोतने के लिए ट्रैक्टर पहुंचाया। वहीं अब एक्टर ने बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित एक परिवार के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। इसकी जानकारी खुद सोनू सूद ने ट्वीट कर दी है। 

PunjabKesari

दरअसल,  एक शख्स ने बिहार में आई बाढ़ में अपने बेटे और अपनी भैंसों को खो दिया है। भैंसों से वह अपनी रोजी-रोटी चलाता था। इस शख्स की हालत को देखते हुए एक महिला ने सोनू सूद से मदद मांगी है। Shaikh Tabinda नाम की महिला ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह मामला वास्तविक है क्योंकि हमने इसके बारे में पुष्टि की है। भोला ने बाढ़ में अपने बेटे को खो दिया और 2 भैंस जो उसकी कमाई का एकमात्र स्रोत था। हमने एक गाय दान करने का फैसला किया है ताकि वे अपनी आजीविका के लिए गाय का दूध बेच सकें। एक गाय की कीमत लगभग 50 से 60k होगी। कृपया योगदान दें।' 

PunjabKesari

महिला के इस ट्वीट का जवाब देते हुए सोनू सूद लिखा, 'नुकसान के लिए मुझे खेद है। भैंसें आज शाम तक उनके घर पहुंच जाएगी ताकि उनकी आजीविका को नुकसान न हो। हमारे किसानों की रक्षा करें।'

PunjabKesari

बता दें बिहार में आई बाढ़ ने वहां के हालात काफी खराब कर दिए हैं। राज्य के 11 जिलों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिसके चलते कुछ लोग बेधर हो गए हैं तो वहीं कई लोगों का काफी नुकसान हुआ है।

Related News