06 DECSATURDAY2025 11:24:29 AM
Nari

मौनी अमावस्या पर बन रहा है खास संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

  • Edited By palak,
  • Updated: 08 Feb, 2024 06:28 PM
मौनी अमावस्या पर बन रहा है खास संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में अमावस्या की तिथि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार माघ महीने की अमावस्या 9 फरवरी को मनाया जाता है। माघ महीने में आने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या और माघ अमावस्या कहा जाता है। शास्त्रों की मानें तो इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और पूजा-अर्चना करना बहुत ही शुभ माना जाता है। अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है। तो चलिए आपको बताते हैं इस बार अमावस्या का शुभ मुहूर्त क्या है।  

शुभ मुहूर्त

पंचांग के मुताबिक, इस बार अमावस्या तिथि 09 फरवरी को सुबह 08:02 मिनट से शुरु होगी और यह अगले दिन 10 जनवरी सुबह 04:28 मिनट पर तिथि खत्म होगी। ऐसे में 09 फरवरी को मौनी अमावस्या मनाई जाएगी।

PunjabKesari

पूजा विधि

मौनी अमावस्या वाले दिन सुबह उठकर अपने दिन की शुरुआत भगवान विष्णु के नाम से करें। इस दिन भगवान विष्णु का ध्यान करें। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करें और दान भी जरुर करें।  यदि पवित्र नदी में स्नान नहीं कर सकते तो घर में नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल डालकर स्नान करें। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पवित्र नदी या गंगाजल और पानी से स्नान करने से पितरों को मोक्ष मिलता है। फिर इसके बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करें। 

PunjabKesari

मौनी अमावस्या का महत्व 

मौनी अमावस्या की तिथि को बहुत ही उत्तम माना जाता है। इस दिन मौन रहना शुभ होता है। मौन अमावस्या वाले दिन पवित्र नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है। इस दिन श्रद्धा भाव से भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है। इसके अलावा इस दिन दान भी करना शुभ माना जाता है। इस दिन दान करने से पितरों को मोक्ष मिलता है। 

PunjabKesari
 

Related News