29 APRMONDAY2024 5:02:15 AM
Nari

बिखरे बाल नो मेकअप लुक में श्रद्धा कपूर को देख फैंस ने की तारीफ, बोले - 'सदाबहार खूबसूरती...'

  • Edited By palak,
  • Updated: 12 Jun, 2023 06:20 PM
बिखरे बाल नो मेकअप लुक में श्रद्धा कपूर को देख फैंस ने की तारीफ, बोले - 'सदाबहार खूबसूरती...'

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की खूबसूरती फैंस का दिल जीत ही लेती हैं। एक्ट्रेस आए दिन फैंस के साथ अपनी नो मेकअप लुक में तस्वीरें शेयर करती हैं जिन्हें लोगों का काफी प्यार मिलता है। बीते दिन एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसे देखकर यह साफ पता चल रहा है कि उनका संडे घर पर ही बीता है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों में वह अपने डॉग के साथ मस्ती करती भी नजर आ रही हैं और उन्होंने अपना फेवरेट फूड भी एंजॉय किया है। 

फैंस के साथ शेयर किया अपना मूड 

श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह फैंस को अपना मूड बताती दिख रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि - 'आप लोगों का संडे मूड क्या है? मेरा तो झल्ली है।' इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस के बाल बिखरे हुए हैं और आंखें भी थोड़ी-थोड़ी थकी नजर आ रही हैं। उन्होंने येलो प्रिंटेड सूट पहना हुआ है और वह नो मेकअप लुक में दिख रही हैं। श्रद्धा की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

लोगों ने बरसाया प्यार 

श्रद्धा की नो मेकअप लुक तस्वीरें देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि - 'आप बॉलीवुड में सबसे ज्यादा डाउन टू अर्थ एक्ट्रेस हैं।' 

PunjabKesari

अन्य ने कहा कि - 'ये मासूम सा चेहरा देखके आज तो बारिश होनी ही है।' 

PunjabKesari

एक ने कहा कि - 'सदाबहार खूबसूरती।'  

PunjabKesari

डेली रुटीन भी की शेयर 

इसके अलावा श्रद्धा के द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में उन्होंने अपना पूरा डाइट शेयर किया है कि वह दिन में क्या खाती हैं। इसके अलावा उन्होंने अपना ऑर्गेनिक फूड गार्डन भी फैंस को दिखाया है जिसमें अमरुद का पेड़ लगा दिख रहा है।

PunjabKesari

Related News