26 APRFRIDAY2024 7:50:53 PM
Nari

क्या है Laser comb, इसके बाद बालों पर तेल लगाना चाहिए या नहीं ?

  • Updated: 07 Jul, 2018 05:14 PM
क्या है Laser comb, इसके बाद बालों पर तेल लगाना चाहिए या नहीं ?

झड़ते बालों से परेशान लोग इसे लेकर कई तरह के ट्रीटमेंट करवाते हैं। इसी में से एक है लेजर कंघी। यह ऐसा डिवाइस है जो बालों की हर प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाने में मददगार है। इस कंघी में कम पॉवर की लेजर किरणें होती है, जो त्वचा के स्कैल्प तक जाकर त्वचा को हैल्दी और बालों को खूबसूरत बनाती है। सिर की त्वचा के ऊत्तको की मुरम्मत करके यह बालों को झड़ने से रोकती है। 

 


किस तरह काम करती है Laser Comb
इस कंघी का इस्तेमाल आप आसानी से घर पर भी कर सकते हैं। इससे निकलने वाली किरणें फोलिकल्स को क्रियाशील बनाती हैं, जिससे झड़े हुए बाल दोबारा आने शुरू हो जाते हैं। इससे बालों के रोम हैल्दी होने शुरू हो जाते हैं। लेजर कंघी का बेहतर परिणाम पाने के लिए इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करना पड़ता है। जो पतले और कमजोर बालों को भी हैल्दी बनाने का काम करती है। वहीं, इसका परिणाम सामने आने में 2 महीने या फिर दो साल भी लग सकते हैं। 

 


लेजर कंघी के फायदे
हेयर रिप्लेसमेंट से तुलना करें तो यह हेयर ट्रीटमेंट उससे बेहद सस्ता है। इससे सिर के स्कैल्प एक्टिव हो जाते हैं और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर हो जाता है। इसके अलावा इससे बालों की ग्रोथ नेचुरल तरीके से होने लगती है। 

 


लेजर कंघी के साइड इफेक्ट 
इसका इस्तेमाल करते समय कम पॉवर की लेजर किरणें निकलती हैं। जो बालों के स्कैल्प पर काम करती हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती हैं। वहीं, इसके हानिकारक परिणाम के बारे में बात करें तो इससे स्कैल्प की खुजली या फिर झुनझुनाहट जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इस ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करने से परिणाम जल्दी सामने नहीं आते। इसमें बहुत समय भी लग सकता है। 

 


क्या लेजर कंघी के बाद तेल लगाना चाहिए?  
जो लोग इस लेजर कंघी का इस्तेमाल करते हैं, वह इस बात को लेकर चिंतित होते हैं कि तेल लगाना सही है या फिर नहीं। लेजर कंघी का इस्तेमाल करने के तुरंत बाद ऑयलिंग नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे सिर की त्वचा के रोम छिद्र खुलकर एक्टिव हो जाते हैं। तेल लगाने से इनको नुकसान हो सकता है। इसके इस्तेमाल के कुछ घंटों तक तेल न लगाएं। 

 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News