28 APRSUNDAY2024 10:17:49 PM
Nari

एथनिक लुक में रैंप पर उतरी Diana और शोभिता धूलिपाला, खूबसूरती देख कायल हुए फैंस

  • Edited By palak,
  • Updated: 16 Oct, 2023 11:51 AM
एथनिक लुक में रैंप पर उतरी Diana और शोभिता धूलिपाला, खूबसूरती देख कायल हुए फैंस

करिश्मा कपूर, कल्कि कोचलिन और सबा आजाद के साथ लैक्मे फैशन वीक की शानदार शुरुआत हुई थी। 5 दिन चले इस फैशन इवेंट में आए दिन बी-टाउन की खूबसूरत हसीनाओं ने अपने हुसन का जलवा बिखेरा। अब वहीं कल इवेंट का आखिरी यानी की पांचवा दिन रहा। फैशन वीक के आखिरी दिन डायना पेंटी, शोभिता धुलिपला रैंप पर उतरी। दोनों ने अपनी अदाओं के साथ फैंस का दिल जीत लिया। तो चलिए डालते हैं बीटाउन की दोनों हसीनाओं के लुक पर एक नजर....

डायना पेंटी 

कान्स से लेकर हर फैशन इवेंट में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस डायना पेंटी भी रैंप पर उतरी। एक्ट्रेस ने पॉल्मी और हर्ष की कलेक्शन 'रुह' के लिए रैंप पर वॉक किया। हैवी कढ़ाई वर्क वाले लहंगे में एक्ट्रेस काफी सुंदर लग रही थी। लहंगे को उन्होंने डीप नेक और फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ पेयर किया। सिल्वर, गोल्डन और ब्लैक कॉम्बिनेशन लहंगा उनकी खूबसूरती पर चार-चांद लगा रहा था। डायना के आउटफिट में भारतीय शिल्प कौशल की समृद्धि साफ नजर आ रही थी। गले में ट्रेंडी नेकलेस, लूज बन, डॉर्क मेकअप के साथ उन्होंने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

शोभिता धुलिपाला 

नाइट मेनेजर फेम एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला लेबल डी बेले(De Belle) की कलेक्शन 'नजारा' के लिए रैंप पर उतरी। व्हाइट मरमेड स्कर्ट में एक्ट्रेस काफी प्यारी लग रही थी। उनकी स्कर्ट में व्हाइट मोतियों और फूलों की कढ़ाई की हुई थी। इसके साथ उन्होंने ऑफ शॉल्डर ब्लाउज पहना जो बैकलेस था। बालों को आगे से टाइअप करके हाथों में मैचिंग चूड़ियां और मिनिमल मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया। सिंपल सॉबर लुक में भी शोभिता काफी प्यारी लग रही थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

इन फिल्मों में दिख चुकी हैं दोनों हसीनाएं 

वहीं अगर बात दोनों के वर्कफ्रंट की करें तो डायना पेंटी की तो एक्ट्रेस अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'सेक्शन 84' में दिखने वाली हैं। इसके अलावा हाल ही में वह शाहिद कपूर के साथ 'ब्लडी डेडी' में भी नजर आई थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Diana Penty (@dianapenty)

 

वहीं शोभिता धुलिपाला अनिल कपूर के साथ हॉटस्टार की वेब सीरिज 'नाइट मेनेजर' और 'मेड इन हैवन' में भी नजर आ चुकी हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sobhita (@sobhitad)

Related News