28 MARFRIDAY2025 11:51:51 PM
Life Style

राज कुंद्रा के लिए व्रत रख शिल्पा शेट्टी ने लगाया अफवाहों पर विराम, करवा लुक हुआ वायरल

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 24 Oct, 2021 04:53 PM
राज कुंद्रा के लिए व्रत रख शिल्पा शेट्टी ने लगाया अफवाहों पर विराम, करवा लुक हुआ वायरल

पति राज कुंद्रा के अश्लील फिल्म केस में फंसने के बाद से एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी काफी  बुरे दौर से गुजरी थी। हालांकि हर मुश्किल को पार करते हुए उन्हाेंने अपनी लाईफ को नॉर्मल कर लिया है। अब उन्होंने उन लोगों की भी बाेलती बंद कर दी, जो यह कयास लगा रहे थे कि शिल्पा इस बार अपने पति राज कुंद्रा के लिए व्रत नहीं रखेंगी। 

PunjabKesari

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपने करवा लुक को शेयर करते हुए सभी सुहागिनों को करवा चौथ की बधाई दी। उन्होंने लिखा- आप सभी को करवाचौथ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हैप्पी उपवास महिलाओं, आप हमेशा स्वस्थ रहें। इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह सजी संवरी दिखाई दे रही है। 

PunjabKesari
इस तस्वीर से साफ हो गया  है कि हर साल की तरह इस बार भी शिल्पा ने  करवाचौथ का व्रत रखा है। शादी के बाद से ही श‍िल्पा पति राज कुंद्रा की सलामती के लिए व्रत रखती आ रही। वह हमेशा इस पर्व को विधि विधान से मनाती हैं। 

PunjabKesari
पिछले साल भी उन्होंने एक वडियो शेयर कर लिखा था- आज का दिन उस शख्स के नाम रहा जो सही मायनों में इस बात का प्रतिनिधित्व करता है कि एक पार्टनर को कैसा होना चाहिए। इस दाैरान वह राज कुंद्रा के पैर छुते भी नजर आई थी। 

PunjabKesari

शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में राज कुंद्रा से शादी की थी। उस समय में दोनों की शादी साल की सबसे चर्चित में से एक थी।  साल 2012 में वो वियान राज कुंद्रा के पेरेंट्स बने थे, जबकि साल 2020 में शिल्पा सरोगेसी के जरिए एक बेटी की मां बनी थीं, जिसका नाम समीशा शेट्टी है।
 

Related News