07 MAYTUESDAY2024 8:47:47 PM
Nari

बाॅयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधी शमा सिकंदर, शेयर की क्रिश्चियन वेडिंग की झलक

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 15 Mar, 2022 02:14 PM
बाॅयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधी शमा सिकंदर, शेयर की क्रिश्चियन वेडिंग की झलक

टीवी एक्ट्रेस शमा सिकंदर 14 मार्च को बॉयफ्रेंड जेम्स मिलिरॉन संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। कपल ने गोवा में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में क्रिश्चन वेडिंग की। इस खास मौके पर शमा सिकंदर व्हाइट कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आई। एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप, डायमंड इयररिंग्स और मैसी बन के साथ अपने लुक को पूरा किया। वहीं जेम्स मिलिरॉन भी मैचिंग सूट पैंट में हैंडसम नजर आए शमा सिकंदर अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shama Sikander (@shamasikander)

 

इससे पहले शमा सिकंदर की संगीत सेरेमनी हुई जिसमें एक्ट्रेस गोल्डन कलर के आउटफिट में स्टनिंग नजर आई थी। जिसमें एक्ट्रेस ने मैटेलिक ब्लाउज के साथ शिमरी स्टाइल स्कर्ट पहनीं थी। इसके साथ उन्होंने एक ब्लैक दुपट्टा लिया था, जिसे उन्होंने गोल्डन बेल्ट के साथ स्टाइल किया था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shama Sikander (@shamasikander)

 

वहीं शादी से पहले बैचलर पार्टी में एक्ट्रेस ने अपने दोस्तों संग खूब मजे किए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shama Sikander (@shamasikander)

 

बता दें कि शमा सिकंदर पिछले कई सालों से जेम्स को डेट कर रही हैं उन्होंने साल 2015 में जेम्स संग सगाई की थी और साल 2020 में शादी करने वाली थीं, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से उनकी शादी का प्लान उस वक्त फेल हो गया था। हालांकि, लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एक्ट्रेस अपने प्यार के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।

Related News