08 SEPSUNDAY2024 6:31:20 AM
Nari

गांव की इस महिला का डांस देख लोगों ने किया - तौबा-तौबा, विक्की कौशल भी रह गए हैरान

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 22 Jul, 2024 07:08 PM
गांव की इस महिला का डांस देख लोगों ने किया - तौबा-तौबा, विक्की कौशल भी रह गए हैरान

आनंद तिवारी निर्देशित फिल्म ‘बैड न्यूज' लोगों को काफी पसंद आ रही है। विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म की शुरुआत काफी अच्छी रही है। इस फिल्म के  'तौबा-तौबा' गाना का क्रेज लोगाें के सिर चढ़कर बोल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक महिला ने इस गाने पर ऐसा डांस किया है जिसे  देख विक्की कौशल भी हैरान रह जाएंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rupali Sing (@sad_rupaa)

 

इस गाने पर किसी एक्टर या एक्ट्रेस ने नहीं बल्कि दो बच्चों की मां ने डांस कर धमाल मचा दिया। वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि साड़ी पहने एक महिला अपने कच्चे मकान के सामने जबरदस्त डांस कर रही हैं। उनके स्टेप ऐसे हैं कि विक्की कौशल भी उनके सामने फेल लग रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

विक्की कौशल भी इस वीडियो पर कमेंट किए बिना नहीं रह सके. उन्होंने महिला की तारीफ करते हुए लिखा- "क्या शानदार डांस है! वाह!" वीडियो में महिला अकेली नहीं है उसके दो बच्चे भी उसका साथ दे रहे हैं। लोगों को यह डांस इतना पसंद आया कि अब तक इस वीडियो को  1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bosco Martis (@boscomartis)


लोग इसे लेकर अपनी- अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- विक्की कौशल साड़ी में। दूसरे ने लिखा-  विक्की को निकालकर इस महिला को ही कास्ट कर लेना चाहिए था। 19 जुलाई को रिलीज हुई यह फिल्म एक महिला (डिमरी) की कहानी है, जो ‘हेटेरोपैटरनल सुपरफेकंडेशन' के दुर्लभ मामले में दो अलग-अलग पुरुषों से गर्भवती है और उसके गर्भ में जुड़वां बच्चे हैं। अमृतपाल सिंह बिंद्रा, अपूर्व मेहता और करण जौहर द्वारा निर्मित ‘बैड न्यूज' में नेहा धूपिया भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

Related News