22 JANWEDNESDAY2025 12:31:21 PM
Nari

सांवले रंग की थी ये आपकी चहेती Actresses, आज ग्लोइंग स्किन करती है सबको हैरान !

  • Edited By palak,
  • Updated: 30 May, 2023 11:12 AM
सांवले रंग की थी ये आपकी चहेती Actresses, आज ग्लोइंग स्किन करती है सबको हैरान !

बॉलीवुड हसीनाओं की एक्टिंग ही नहीं बल्कि उनकी ग्लोइंग स्किन के भी फैंस दीवाने हैं। उनकी चमकती हुई त्वचा का राज जानने के लिए हर कोई बेताब रहता है। इन एक्ट्रेसेज की खूबसूरती का राज फैंस को हर समय एक्साइटेड करता है। बी-टाउन में ऐसी कई हसीनाएं हैं जिनका रंग सांवला था लेकिन आज उनकी ग्लोइंग स्किन हर किसी को यह जानने के लिए बेताब कर देती है कि वह आखिर ऐसा क्या लगाती हैं जिसके साथ उनकी त्वचा एकदम निखरती है। तो आइए जानते हैं...

दीपिका पादुकोण 

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी जब फिल्म इंडस्ट्री में आई तो उनका रंग भी सांवला था। जब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था तो उनका रंग सांवला था। कॉकेटल फिल्म के बाद एक्ट्रेस का रंग निखरना शुरु हुआ जिसके बाद जब वह रेस 2 में दिखी तो उनकी ग्लोइंग स्किन देखकर हर कोई चौक गया था। 

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा 

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा भी जब इंडस्ट्री में आई तो उनका रंग सांवला ही था। साल 2000 में जब वह मिस वर्ल्ड बनी तो उनके रंग ने बाकी हर चीज को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा उनकी नाक भी बिल्कुल अलग थी और त्वचा का रंग बिल्कुल यूनिक था। फिल्म ऐतराज में प्रियंका को पहचान पाना बहुत ही मुश्किल था। लेकिन आज उनकी ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट जानने के लिए फैंस हर समय बेताब रहते हैं। 

बिपाशा बसु 

बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्रियों में शामिल बिपाशा बसु की खूबसूरती से भी आज फैंस काफी अच्छी तरह से वाकिफ हैं। स्ट्रॉन्ज बॉडी, बड़ी-बड़ी आंखें और सांवली त्वचा एक्ट्रेस की खूबसूरती का राज है। लेकिन जब वह इंडस्ट्री में आई थी तो उनका भी रंग सांवला था। एक्ट्रेस की स्किन आज फैंस के बीच में आकर्षण का केंद्र बनी है। आज भी भले ही बिपाशा जैसे भी रंग की हों उनकी ग्लोइंग स्किन फैंस के दिलों पर राज करती हैं। 

PunjabKesari

काजोल 

करण, अर्जुन और बाजीगर जैसी फिल्मों की काजोल और अब की काजोल में कितना फर्क है यह तो साफ पता चलता है। इसलिए कहते हैं जैसे-जैसे इंसान बड़ा हो उसकी विशेषताएं भी बदल जाती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो काजोल बोंग ब्यूटी मेलेनिन रिडक्शन ट्रीटमेंट करवा चुकी हैं। आपको बता दें कि यह त्वचा के रंग को हल्का करने के लिए एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया है। हालांकि कभी काजोल ने इस बात को स्वीकार नहीं किया कि उन्होंने कभी कोई इलाज करवाया है। 

रेखा 

64 की उम्र में भी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकारों में से जाने जाने वाली रेखा की खूबसूरती के भी फैंस दीवाने हैं। किसी भी इवेंट में एक्ट्रेस की ड्रेसिंग सेंस फैंस को दीवाना बना देती हैं। कांजीवरम साड़ी, लाल लिपस्टिक, सिंदूर और रेखा की ग्लोइंग स्किन फैंस को दीवाना बना ही देती है। एक इंटरव्यू में रेखा ने बताया था कि मुझे मेरे सांवले रंग और दक्षिण भारतीय विशेषताओं के कारण हिंदी फिल्मों का अगली  डकलिंग कहा जाता था। मुझे बहुत दुख होता था जब लोगो मेरी तुलना उस समय की फेमस एक्ट्रेसेज से करते थे और कहते थे कि मैं उनके बराबर बिल्कुल भी नहीं हूं। लेकिन आज रेखा की खूबसूरती के फैंस दीवाने है हालांकि माना जाता है कि उन्होंने कई ब्यूटी ट्रीटमेंट्स करवाएं है लेकिन रेखा अपनी खूबसूरती का सारा श्रेय अच्छी खान-पान की अच्छी आदतें और हैल्दी डाइट को देती हैं।

PunjabKesari

शिल्पा शेट्टी 

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का गजब ट्रांसफॉर्मेशन बी-टाउन के गलियारों में सबसे बड़ा चर्चा का विषय है। वहीं शिल्पा का कहना है कि योग और हैल्दी खाने-पीने की आदतों के कारण उनकी स्किन टोन में बदलावआया है। वहीं अगर शिल्पा की शुरुआती फिल्में और आज की उनकी खूबसूरती देखें तो किसी को विश्वास नहीं होगा कि वह इतनी खूबसूरत कैसे हैं। 

Related News