30 APRTUESDAY2024 7:58:21 PM
Nari

जेनेलिया और सलमान का डांस देख लोटपोट हुए फैंस, वायरल हो रहा वीडियो

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 28 Dec, 2021 02:08 PM
जेनेलिया और सलमान का डांस देख लोटपोट हुए फैंस, वायरल हो रहा वीडियो

बीते दिन बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपना 56वां जन्मदिन मनाया। बी-टाउन सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने सलमान खान को बर्थडे की बधाई दी। वहीं भाईजान ने अपने फार्महाउस में एक ग्रैंड पार्टी रखी जहां कई सेलिब्रिटीज पहुंचे। इस बीच एक्टर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह डांस करते नजर आ रहे हैं। जिसने भी यह वीडियो देखा वह अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाया। 

PunjabKesari

दरअसल, एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम पर सलमान खान के बर्थडे पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें सलमान और जेनेलिया डांस करते दिखाई दिए। फैंस ही नहीं बल्कि खुद सलमान भी अपने डांस पर हंसते नजर आ रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

गौरतलब है कि सलमान को कुछ दिनों पहले सांप ने काट लिया था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सलमान ने बताया था कि सांप ने एक नहीं बल्कि तीन बार उन्हें डंसा। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां 7 घंटों तक डाॅक्टर्स ने उन्हें अपनी निगरानी में रखा। वहीं उनके पिता सलीम खान ने बताया कि हमे जब पता चला तो काफी डर गए थे लेकिन अब सलमान बिल्कुल ठीक है। 

PunjabKesari

वहीं अगर बात करें सलमान के वर्क फ्रंट की तो हाल ही में उनकी फिल्म 'अंतिम' रिलीज हुई है। जिसमें उनके साथ आयुष शर्मा भी  नजर आए। वहीं अब वे 'टाइगर 3' में कैटरीना कैफ के साथ दिखाई देंगे। 

Related News