18 APRTHURSDAY2024 11:21:22 PM
Nari

Beauty Tips: नवरात्रि में स्किन का रखें खास ख्याल, साबुदाना पैक से पाएं गोरी व निखरी त्वचा

  • Edited By neetu,
  • Updated: 19 Apr, 2021 10:30 AM
Beauty Tips: नवरात्रि में स्किन का रखें खास ख्याल, साबुदाना पैक से पाएं गोरी व निखरी त्वचा

नवरात्रि के व्रत दौरान साबुदाना से तैयार चीजें खाई जाती है। मगर पोषक तत्वों से भरपूर साबुदाना सेहत के साथ खूबसूरती निखाने का भी काम करता है। जी हां, आप इससे फेसपैक बना कर लगा सकती है। यह स्किन की गहराई से सफाई करने के साथ उसे पोषण पहुंचाता है। साथ ही चेहरे पर पड़े दाग, धब्बे, पिंपल्स, झुर्रियां, झाइयां आदि परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। तो आइए आज हम आपको साबुदाना से 2 तरह के फेसपैक बनाना सिखाते हैं। 

1. ड्राई स्किन के लिए 

 

सामग्री

साबुदाना- 1 बड़ा चम्मच (भीगा हुआ) 
एलोवेरा जेल- 1/2 बड़ा चम्मच 
गुलाब जल- 1 बड़ा चम्मच
विटामिन ई कैप्सूल- 1

PunjabKesari

विधि व लगाने का तरीका

- एक बाउल में सभी चीजों को मिलाएं। 
- फिर इसे मिक्सी में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें। 
- तैयार पेस्ट को चेहरे व गर्दन पर 15 मिनट तक लगाएं। 
- बाद में इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें। 

फायदा

इससे स्किन की गहराई से सफाई होने के साथ पोषण मिलेगा। ड्राई स्किन समस्या दूर होकर स्किन में लंबे समय तक नमी बरकरार रहेगी। साथ ही चेहरा साफ, निखरा व ग्लोइंग नजर आएगा। 

2. ऑयली स्किन के लिए 

 

सामग्री

साबुदाना- 1 बड़ा चम्मच (भीगा हुआ) 
मुल्तानी मिट्टी- 1 बड़ा चम्मच
गुलाब जल- 1 बड़ा चम्मच 

PunjabKesari

विधि व लगाने का तरीका

- सभी चीजों को मिक्सी में डालकर स्मूद पेस्ट बनाएं। 
- तैयार पेस्ट को चेहरे व गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं। 
- 15 मिनट तक इसे लगा रहने दें। 
- बाद में ठंडे पानी से इसे साफ कर लें। 

फायदा 

इससे चेहरे पर जमा एक्सट्रा ऑयल साफ होगा। दाग, धब्बे, पिंपल्स, सनटैन आदि दूर होगी। ऐसे में चेहरा साफ, निखरा, गुलाबी व जवां नजर आएगा। 

Related News