02 MAYTHURSDAY2024 5:17:37 PM
Nari

लाल सुर्ख जोड़े में दुल्हन बनी रुबीना की बहन Rohini Dilaik, लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग लिए सात फेरे

  • Edited By palak,
  • Updated: 05 May, 2023 01:13 PM
लाल सुर्ख जोड़े में दुल्हन बनी रुबीना की बहन Rohini Dilaik, लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग लिए सात फेरे

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक बिग-बॉस 14 जीतने के बाद आए दिन फैंस की सुर्खियों का कारण बनी रहती हैं। कुछ समय पहले रुबीना की छोटी बहन ज्योतिका दिलैक की शादी हुई थी। अब एक्ट्रेस की तीसरी बहन रोहिणी दिलैक ने भी शादी कर ली है। रोहिणी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही हैं। इससे पहले रुबीना ने भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ रोहिणी की मेंहदी और हल्दी की तस्वीरें शेयर की थी।

लाल सुर्ख लहंगे में बेहद प्यारी दिखी रोहिणी 

रोहिणी ने अपनी शादी में लाल सुर्ख लहंगा पहना। हैवी नथ, गले में नेकलेस, माथे पर मांगटीका और मिनिमल मेकअप के साथ रोहिणी ने अपना ऑवरआल लुक कंप्लीट किया। वहीं उनके पति ने स्किनी कलर की शेरवानी अपनी शादी में कैरी की। पगड़ी पर लगी कलगी उनके लुक पर चार-चांद लगा रही थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

जमकर दिए दोनों ने कैमरा को पोज 

रुबीना की बहन ने अपने होने वाले पति सार्थक के साथ कई पोज दिए। दोनों की चेहरे की मुस्कान बता रही थी कि वह कितने खुश थे। खुद एक्ट्रेस ने भी अपनी बहन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसमें देखा जा सकता है कि दिलैक सिस्टर्स कितनी मस्ती कर रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Smart Clicks (@thesmartclicks)

मेहंदी की भी सामने आई थी तस्वीरें 

इससे पहले रोहिणी की मेहंदी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी जिसमें वह ग्रीन सूट में काफी सुंदर दिख रही थी। माथे पर मांगटीका लगाकर और गले में एक नेकलेस पहनकर रोहिणी ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया था। वहीं उनके होने वाले पति ऑल व्हाइट कुर्ता पजामा में नजर आए थे। 

PunjabKesari

सुत्रों की मानें तो रोहिणी और सार्थक की शादी 3 मई को शिमला में हुई थी। रुबीना ने बिग बॉस 14 में बताया था कि रोहिणी कनाडा में रहती हैं और उनकी पहले से ही शादी हो चुकी है। ऐसे में अब फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि यह उनकी दूसरी शादी है। 


 

Related News