28 APRSUNDAY2024 7:04:55 PM
Nari

Rubina Dilaik ने कुछ ऐसे मनाया पति का जन्मदिन, फैंस को दिखाई अभिनव की Childhood Picture

  • Edited By palak,
  • Updated: 28 Sep, 2023 05:58 PM
Rubina Dilaik ने कुछ ऐसे मनाया पति का जन्मदिन, फैंस को दिखाई अभिनव की Childhood Picture

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने जब से प्रेग्नेंसी अनांउस की है तब से वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस अपनी से जुड़ी हर अपडेटस फैंस केसाथ शेयर कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने पति अभिनव शुक्ला का जन्मदिन मनाया है। जन्मदिन से जुड़ी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों की खास बात यह है कि रुबी ने पति की बचपन की तस्वीर भी फैंस को दिखाई है। 

फैमिली के साथ मनाया जन्मदिन 

एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह बहुत ही फनी मूड में नजर आ रही हैं। खुशी भरे माहौल में अभिनव के पेरेंट्स भी दिखे और एक्ट्रेस ने उनके साथ जमकर मस्ती की। रुबीना ने पति अभिनव की बचपन की तस्वीर भी फैंस को दिखाई है जिसे वह दिल से लगाती हुई नजर आ रही हैं।   

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

 

साथ में दिया प्यारा सा कैप्शन 

जन्मदिन की बधाई देते हुए रुबीना ने पति के लिए एक स्पेशल नोट भी लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा - 'आज मैं आपको मनाती हूं अभिनव, आज मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा दिन है। हर दिन आपके साथ एक आशीर्वाद है जन्मदिन मुबारक हो मेरे सब कुछ।'

ऐसे हुआ था दोनों में प्यार 

रुबीना और अभिनव ने जी टीवी के फेमस टीवी शो छोटी बहु में एक साथ काम किया था। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई है और धीरे-धीरे यह प्यार में बदल गई। कुछ समय एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2018 में शादी कर ली। हालांकि लॉकडाउन में दोनों के रिश्ते में कुछ ऐसा मोड़ आया था जब कपल तलाक लेना चाहता था पर फिर उन्होंने बिग बॉस 14 में हिस्सा लिया और यहां रहकर अपनी शादी को एक नया नाम दिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

जल्द बनेंगे पेरेंट्स 

अब शादी के पांच साल बाद रुबीना और अभिनव पेरेंट्स बनने वाले हैं। ऐसे में दोनों इस नए सफर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

Related News