25 APRTHURSDAY2024 4:14:01 AM
Nari

शादी के 4 साल बाद रुबिना-अभिनव ने Recreate किया अपना वेडिंग पोज, बहन की शादी में Romantic हुआ कपल

  • Edited By palak,
  • Updated: 11 Mar, 2023 03:29 PM
शादी के 4 साल बाद रुबिना-अभिनव ने Recreate किया अपना वेडिंग पोज, बहन की शादी में Romantic हुआ कपल

टीवी का खूबसूरत कपल रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला अपनी शानदार प्रेजेंस के साथ फैंस का दिल जीत ही लेते हैं। आए दिन साथ में तस्वीरें खिंचवाने से लेकर अपने मजेदार व्लॉग्स के जरिए वह फैंस को एंटरटेन करते नजर आते हैं। इन दिनों रुबीना अपनी छोटी बहन ज्योतिका की वेडिंग के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। रुबीना की बहन ज्योतिका हाल ही में शादी के बंधन में बंधी है। इस दौरान रुबीना और अभिनव ने कपल की आइकॉनिक वेडिंग पोज को दोबारा से रिक्रिएट किया है। 

कपल ने शेयर की रिक्रिएट की हुई तस्वीरें 

रुबीना और अभिनव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो प्यारी सी तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह ज्योतिका दिलैक की शादी के आउटफिट में नजर आ रही हैं और वहीं दूसरी तस्वीर में कपल अपने वेडिंग लुक में नजर आ रहे हैं। फैंस को दोनों का यह लुक बहुत ही पसंद आ रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

ग्रे और पिंक आउटफिट में दिखाया कपल ने रॉयल अंदाज 

रुबीना और अभिनव द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में अभिनव शुक्ला ने ग्रे कलर का सिल्क कुर्ता पायजामा वियर किया है। वहीं रुबीना पिंक लहंगे और सिल्वर एंब्रॉयडरी वर्क लहंगे में काफी गॉर्जियस लग रही हैं। अभिनव शुक्ला ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ब्लैक कलर की प्रिंटेड नेहरु जैकेट, पिंक कलर की पगड़ी कैरी की है। सनग्लॉसेस के साथ अभिनव बहुत ही गॉर्जियस नजर आ रहे हैं। वहीं रुबीना ने पिंक कलर के सिल्वर वर्क एंब्रॉयडरी वर्क लंहगे में काफी गॉर्जियस दिख रही हैं। मैसी पोनीटेल, गोल्डन ज्वैलरी और ग्लैम मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। दोनों ने इस गॉर्जियस लुक में अपनी वेडिंग का सीन रिएक्रिएट किया। 

PunjabKesari

तस्वीरों के साथ लिखा प्यारा सा कैप्शन 

इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ अभिनव ने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। अभिनव ने लिखा कि - 'हमने अपनी आइकॉनिक वेडिंग पिंक आउटफिट को रिएक्रिएट किया है, वही जगह, दिन का समय सिर्फ 4 साल और कुछ महीने पुराना लेकिन ज्यादा फिट और एक साथ।' कपल्स की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार दिखा रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abhinav Shukla (@ashukla09)

पहाड़ी ब्राइड बन ज्योतिका ने लूटी लाइमलाइट 

रुबीना दिलैक की छोटी बहन ज्योतिका हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड रजत शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। दोनों ने पहाड़ी इलाके शिमला में शादी रचाई है। ज्योतिका ने अपनी शादी में पहाड़ी ब्राइडल लुक कंप्लीट किया था। इस दौरान वह काफी गॉर्जियस लग रही थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

 

Related News