27 APRSATURDAY2024 10:08:42 AM
Nari

रिहाना संग मराठी गाने पर थिरकी Janhvi Kapoor, दोनों का Dance देख फैंस हुए इंप्रेस

  • Edited By palak,
  • Updated: 02 Mar, 2024 03:03 PM
रिहाना संग मराठी गाने पर थिरकी Janhvi Kapoor, दोनों का Dance देख फैंस हुए इंप्रेस

पॉप स्टार रिहाना इस समय खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। सिंगर सोशल मीडिया पर भी ट्रैंड करती हुई नजर आ रही हैं। रिहाना ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में स्पेशल परफॉर्मेंस दी हैं। फैंस रिहाना की परफॉर्मेंस के दीवाने हो गए हैं। वहीं इसी बीच जान्हवी और रिहाना का एक वीडियो इतना वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद फैंस दोनों की तारीफ करते हुए दिख रहे हैं। 

स्टेज पर मचाई धमाल 

अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग के पहले दिन पॉप क्वीन रिहाना ने महफिल में जान डाल दी। उन्होंने स्टेज पर ऐसी धमाकेदार परफॉर्मेंस दी की स्टेज ही हिल गया। इस दौरान रिहाना के साथ कई सारे स्टार्स ने डांस किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

एक-साथ डांस करती दिखी जान्हवी और रिहाना 

रिहाना ने अपने फेमस गाने डायमंड और ऑल ऑफ द लाइट्स के साथ कई और फेमस सॉन्गस पर परफॉर्मेंस दी। इसी परफॉर्मेंस के बीच जान्हवी के साथ भी रिहाना डांस करती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो में दोनों धड़क के गाने झिंगाट पर डांस करती हुई दिख रही हैं। जान्हवी कपूर के साथ रिहाना खूब ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं। दोनों के चेहरे से साफ दिख रहा है कि वह इस डांस को खूब एंजॉय कर रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

70 करोड़ रुपये की फीस चार्ज 

शानदार परफॉर्मेंस देने के बाद रिहाना अब देश से जा चुकी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने सिर्फ एक दिन के कार्यक्रम के लिए 70 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। सुबह उनके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए हैं जिसमें वह पैपाराजी के साथ तस्वीरें खिंचवाती और उन्हें गुडबॉय कहती हुई दिख रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

Related News