28 APRSUNDAY2024 5:30:37 AM
Nari

रश्मिका के करीबी ने लगाया Actress को 80 करोड़ का चुना, National Crush के साथ हुआ धोखा

  • Edited By palak,
  • Updated: 19 Jun, 2023 04:07 PM
रश्मिका के करीबी ने लगाया Actress को 80 करोड़ का चुना, National Crush के साथ हुआ धोखा

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना आए दिन सुर्खियों में बनी ही रहती हैं। 'गुडबॉय' से रश्मिका ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। वहीं इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म एनिमल को लेकर व्यस्त हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रश्मिका के साथ धोखाधड़ी हुई है उनसे किसी ने लाखों की ठगी की है। जिस शख्स ने रश्मिका से ठगी की वो कोई और नहीं बल्कि उनका अपना मैनेजर है। 

लंबे समय से कर रहा था हेर फेर

यह मैनेजर रश्मिका के साथ लंबे समय से जुड़ा हुआ था। वहीं उन्हीं के साथ रहकर वह धीरे-धीरे पैसों का हेरफेर कर रहा था। हालांकि खुद रश्मिका की ओर से इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है परंतु अगर रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका को उनके मैनेजर ने 80 लाख रुपये का चूना लगाया है।

PunjabKesari

मैनेजर को किया बर्खास्त 

धोखाधड़ी के बारे में पता चलते ही उन्होंने मैनेजर को नौकरी से निकाल दिया है। रश्मिका इस बात को लेकर कोई सीन क्रिएट नहीं करना चाहती थी इसलिए उन्होंने अपने मैनेजर को नौकरी से बाहर करके खुद ही मामला निपटा लिया है। यह मामला इसलिए इतना गंभीर है क्योंकि जिस पर रश्मिका ने भरोसा किया उन्हें उसी इंसान ने धोखा दे दिया।

PunjabKesari

अब बॉलीवुड में भी दिखेंगी रश्मिका 

रश्मिका साउथ की तो जानी मानी एक्ट्रेस हैं लेकिन अब वह बॉलीवुड में भी अपना लक अजमा चुकी हैं। अमिताभ बच्चन की 'गुडबॉय' से रश्मिका ने बॉलीवुड में कदम रखा था जिसके बाद वह 'मिशन मजनू' में सिद्धार्थ मल्हौत्रा के साथ दिखी। अब एक्ट्रेस जल्द ही रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल' में दिखने वाली हैं जिसका टीजर भी लॉन्च हो गया है। इसके अलावा वह अल्लु अर्जुन के साथ 'पुष्पा' के सीक्वेल में भी दिखेंगी।  

PunjabKesari

Related News