28 APRSUNDAY2024 2:04:58 AM
Nari

अब हेडफोन बेचेंगे Ranveer Singh, किया इस फेमस ऑडियो वियरेबल ब्रांड में Invest

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 02 Feb, 2024 02:42 PM
अब हेडफोन बेचेंगे  Ranveer Singh, किया इस फेमस ऑडियो वियरेबल ब्रांड में Invest

बॉलीवुड एक्टर्स इन दिनों बहुत स्मार्ट investment कर रहे हैं। फिल्मों के अलावा कई सारे एक्टर्स अपनी इनकम सोर्स को बढ़ाने के लिए अच्छे- अच्छे ब्रांड में invest करते हैं। परिणीति चोपड़ा, कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के बाद अब रणबीर सिंह ने भी एक बहुत ही फेमस ऑडिय वियरेबल ब्रांड में invest किया है। उन्होंने boAT में  invest किया है।  एक्टर होने के नाते रणवीर को म्यूजिक और लोगों की म्यूजिक ऑडियो choices के बारे में पता है। boAT के हेडफोन quality उनको कितनी पसंद है, इसका पता इससे चलता है कि उन्होंने ना सिर्फ इस कंपनी में इन्वेस्ट किया है बल्कि उनके प्रोडट्क्स के brand ambassador भी बने हैं। 

PunjabKesari

एक्टर ने किया boAT में इन्वेस्ट

बता दें, एक्टर के boAT में इन्वेस्टमेंट के बारे में कंपनी ने एक आधिकारिक बयान के माध्यम से बताया है। हालांकि उन्होंने कितने पैसों की इनवेस्टमेंट की है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।  boAT के सह- संस्थापक और सीएमओ अमन गुप्त ने कहा- , ”उनका (रणवीर सिंह) का निवेश और रणनीतिक भागीदारी भारत में ऑडियो एक्सपीरियंस में क्रांति लाने के हमारे मिशन को मान्य करती है। साथ मिलकर सीमाओं को आगे बढ़ाएंगे, साउड को फिर से परिभाषित करेंगे और एक ऐसा ग्रुप बनाएंगे जो जुनून और नवीनता पर पनपता हैं।&r

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

‘निर्वाण सीरीज’ कैंपन का एड करेंगे रणवीर सिंह

कंपनी के अनुसार ये साझेदारी boAT के सब- ब्रांड निर्वाण सीरीज के लिए प्रीमियम और बेहतर ऑडियो प्रोडक्ट की पेशकश करने वाले boAT के आगामी कैंपेन में एक्टर की जरूरी रोल के लिए मंच तैयार करती है। जिससे सुनने के बेहतरीन अनुभव के लिए तैयार किए गए हेडफोन शामिल हैं। अब निर्वाण रेंज की पावरफुल 120 घंटे की बैटरी लाइफ, boAt सिग्नेचर साउंड और एक्टिव नॉइज़ कैंसिलिंग तकनीक का एड रणवीर सिंह करेंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

2016 में शुरु हुई थी boAT कंपनी

आपको बता दें कि भारत की इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑडियो प्रोडक्ट्स कंपनी में से एक boAT की स्थापना नवंबर 2016 में समीर मेहता  और अमन गुप्ता ने की थी। एक रिपोर्ट की मानें तो फंडिंग के आखिरी दौर के बाद कंपनी का वैल्यू लगभग  ₹2200 करोड़ थी।  वहीं मार्च 2023 तक कंपनी के वैल्यू 3,377 करोड़ रुपये तक बताई जा रही है। 
 

Related News