03 MAYFRIDAY2024 6:12:48 AM
Nari

मनीष मल्होत्रा के शो में चार चांद लगाएंगे आलिया और रणवीर,  शोस्टॉपर बनकर मचाएंगे धमाल

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 17 Jul, 2023 03:14 PM
मनीष मल्होत्रा के शो में चार चांद लगाएंगे आलिया और रणवीर,  शोस्टॉपर बनकर मचाएंगे धमाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट  और रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'  को लेकर हर तरफ छाए हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से ये दोनों फिल्म के प्रमोशन को लेकर एक साथ ही दिखाई दे रहे हैं। इस जोड़ी को  गली बॉय के बाद फिर से एक साथ देखने के लिए लोग बेताब हैं। इसी बीच खबर आई है कि आलिया और रणवीर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक करने जा रहे हैं।

PunjabKesari
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार  आलिया और रणवीर  20 जुलाई को मुंबई में होने वाले ब्राइडल कॉउचर शो में मनीष मल्होत्रा के नए कलेक्शन के लिए रैंप पर चलने के लिए पूरी तरह तैयार है। मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द ब्राइडल कॉउचर शो में अपना नया कलेक्शन पेश करने जा रहे हैं, ऐसे में इस इवेंट को चार चांद लगाने का काम करेंगे रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सितारे।

PunjabKesari
बता दें कि बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गाना व्हाट झुमका का टीजर कल रिलीज किया गया था। इन दोनों के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य नजर आएंगे। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

PunjabKesari
बता दें कि फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के जरिए जहां करण जौहर पूरे 7 साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म मानी जा रही है। उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' थी।

Related News