25 APRTHURSDAY2024 1:05:50 AM
Nari

रॉयल लुक में रैंप पर उतरे रणवीर- दीपिका, मां के पैर छूकर एक्टर ने जीत लिया दिल

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 30 Jul, 2022 02:51 PM
रॉयल लुक में रैंप पर उतरे रणवीर- दीपिका, मां के पैर छूकर एक्टर ने जीत लिया दिल

जब भी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे बेस्ट जोड़ी का जिक्र होता है तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का जिक्र जरूर होता है। फिल्मों के साथ-साथ रीयल लाइफ में भी दोनों एक-दूसरे को कॉम्प्लीमेंट करते हैं, तभी तो यह फैंस के फेवरेट हैं। अब इस खूबसूरत जोड़ी ने एक साथ रैंप वॉक कर कमाल कर दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


 'मिजवां फैशन वीक' में मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप पर उतरे  रणवीर- दीपिका को Audience देखती ही रह गई। जहां दीपिका क्रिस्टल के हैवी वर्क वाले लहंगे में बेहद खूबसूरत लगी तो वहीं  रणवीर ने ब्लैक कलर के कुर्ते-पायजामा और एम्ब्रॉइडरी वाले कोट में लाइमलाइट लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 

PunjabKesari
इस रॉयल लुक में दोनों ने जैसे ही  रैंप पर Entry की, लोगों की नजरें उन पर टिक गई।  एक-दूसरे का हाथ पकड़े रैंप वॉक करते इस कपल की केमिस्ट्री कमाल की थी। रणवीर सिंह कुछ अलग ना करें, ऐसा तो हो नहीं सकता। इस शो को और भी खास बनाने के लिए उन्होंने  अपनी पत्नी को सभी के सामने किस किया। 

PunjabKesari
इसके बाद रणवीर ने रैंप वॉक के दौरान अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और अपनी बहन को प्यार भी दिया। हर बार की तरह इस बार भी वह अपनी अदाओं के चलते चर्चाओं में आ गए। 

PunjabKesari
दीपिका ने मनीष मल्होत्रा के जिस लहंगे को कैरी किया था उसका डिजाइन काफी शानदार था। वहीं  रणवीर ने ब्लैक कलर के कुर्ते और पायजामे के साथ बेहद खूबसूरत व्हाइट एम्ब्रोडिएरी वाला कोट कैरी किया था, इसके साथ उन्होंने   फ्रिल्स वाले ब्लैक स्टाइलिश शूज पहने थे। 

PunjabKesari
रैंप पर हाथ थामे रणवीर- दीपिका परफेक्ट कपल गोल्स दे रहे थे। उन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 

Related News