05 MAYSUNDAY2024 2:29:41 PM
Nari

रिएलटी शो ‘Splitsvilla’ के होस्ट रणविजय सिंह दूसरी बार बने पापा, वाइफ प्रियंका ने दिया बेटे को जन्म

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 13 Jul, 2021 10:22 AM
रिएलटी शो ‘Splitsvilla’ के होस्ट रणविजय सिंह दूसरी बार बने पापा, वाइफ प्रियंका ने दिया बेटे को जन्म

एमटीवी शोज और ‘Splitsvilla’ फेम एक्टर रणविजय सिंह दूसरी बार पापा बन गए है। उनकी पत्नी प्रियंका सिंह ने एक बेटे को जन्म दिया है। रणविजय सिंह  ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद क्यूट सा पोस्ट कर अपने बेटे के आने की खुशी शेयर की है। इंस्टा स्टोरी पर अपने शूज के साथ एक पेयर बेबी शूज की फोटो शेयर कर लिखा है ‘शू गेम,12 जुलाई 2021’।

PunjabKesari

दूसरी बार बेटे के पिता बने रणविजय सिंह
बतां दें कि रणविजय और प्रियंका की शादी 6 साल पहले हुई थी। इनकी चार साल की बेटी है जिसका नाम कायनात है। एक्टर को एमटीवी शोज  होस्ट करने के लिए जाना जाता है। रणविजय ने शूज और जर्सी से बताया कि उनके घर बेटे ने जन्म लिया है।

PunjabKesari

रणविजय ने इंस्टाग्राम पर एक पेयर छोटा स्नीकर और छोटा से ही रेड कलर के स्पोर्ट्स जर्सी की फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ लिखा ‘सतनामवाहेगुरु। रणविजय के इस पोस्ट पर फैंस, फ्रेंड्स और फैमिली की तरफ से लगातार विशेज़ और बधाईयां मिल रही हैं।

PunjabKesari

इन सेलेब्स ने दी बधाई- 
रणविजय के दूसरी बार पिता बनने पर  युविका चौधरी ने हार्ट इमोजी शेयर की तो रोडीज टीम मेंबर लिखिल चिनप्पा ने लिखा ‘आप दोनों को बधाई !!!, कायनात के छोटे भाई और आपनी फैमली के नए मेंबर को प्यार’।

वही, बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया जो एमटीवी रोडीज टीम के साथ हैं लिखा ‘रण,प्रि और काई को बधाई और सबसे अच्छी न्यूज’। इसके अलावा गौहर खान, प्रिंस नारुला, दिव्या अग्रवाल, वरुण सूद और दिशांक अरोड़ा ने भी दोनों को बधाई दी है।

PunjabKesari

 रणविजय सिंह सनी लियोनी के साथ होस्ट करते है रिएलिटी शो ‘एमटीवी स्पिल्टविला 13’ 
बता दें कि ‘Splitsvilla’  होस्ट रणविजय सिंह ने इसी साल मार्च में अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर कर बताया था कि उनकी वाइफ प्रियंका सिंह दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।  इसके बाद बेबी शॉवर की फोटोज भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। 

करियर की बात करे तो रणविजय सिंह फिलहाल रिएलिटी शो ‘एमटीवी स्पिल्टविला 13’ को सनी लियोनी के साथ होस्ट कर रहे हैं।

Related News