03 MAYFRIDAY2024 1:21:14 PM
Nari

Anxiety Queen कहकर रणबीर ने अनुष्का का उड़ाया था मजाक, इस पुराने क्लिप को देखकर फिर भड़के लोग

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 12 Oct, 2023 05:24 PM
Anxiety Queen कहकर रणबीर ने अनुष्का का उड़ाया था मजाक, इस पुराने क्लिप को देखकर फिर भड़के लोग

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा का एक पुराना वीडियो एक बार फिर चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में रणबीर ने अनुष्का को 'चिंता रानी' कहते हुए उनकी मेंटल हैल्थ का मजाक उड़ाया है। भले ही यह मामला बेहद पुराना है , लेकिन आज भी इस वीडियो को देखने के बाद लोग रणबीर को भला बुरा सुनाते हैं। उस समय अनुष्का को भी यह उम्मीद नहीं थी कैमरे के सामने उनकी नीजी जिंदगी पर इस तरह बात की जाएगी। 


आज के दौर में किसी भी व्यक्ति की मेंटल हेल्थ खराब हो सकती है, बहुत से लोग इस पर बात करने से बचते हैं। हालांकि आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण तक कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने  कबूल किया है कि वह डिप्रेशन का शिकार रह चुके हैं। इन्होंने ना सिर्फ  मेंटल हेल्थ को लेकर दुनिया के सामने खुलकर बातें की बल्कि लोगों को इसके प्रति जागरुक भी किया है। ऐसे में रणबीर द्वारा किसी की मेंटल हेल्थ का मजाक उड़ाना लोगो को ठीक नहीं लगा।

PunjabKesari
यह तो हम सभी जानते हैं कि रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा बहुत अच्छे दोस्त हैं और दोनों एक दूसरे के साथ बेहद कम्फर्ट जोन में रहते हैं। अक्सर ही इंटरव्यू के दौरान दोनों एक दूसरे को टीज करते हैं, लेकिन इस वीडियो में रणबीर ने अनुष्का के मेंटल हेल्थ के सीक्रेट्स को सबके सामने उजागर कर दिया। उन्होंने बताया कि अनुष्का को क्या मेंटल प्रॉब्लम है। 

PunjabKesari
वीडियो में रणबीर ने अनुष्का को चिंता की रानी' बताते हुए कहा- "अगर वह बातचीत करना चाहती हैं, तो भी उन्हें एक गोली खानी होगी। मैंने उन्हें ऐसा करते देखा है। वह एंग्जाइटी किलर लेती हैं "। वह आगे कहते हैं- "अनुष्का को मेंटल प्रॉब्लम है, डेंजर प्रॉब्लम भी है और साफ-सफाई वाली प्रॉब्लम भी है, लेकिन वो जैसी है हम उसे एक्सेप्ट करते हैं "। 

PunjabKesari
यह बात सुन अनुष्का थोड़ी हैरान रह जाती है पर वह हंसते हुए बात को संभालते हुए रणबीर को 'सबसे भयानक इंसान' कहती है। वह मजाक में कहती है कि रणबीर थोड़ा और उत्साहित रहने के लिए दवाई लेते हैं। रणबीर-अनुष्का का मस्ती-मजाक से भरा ये क्लिप फैंस को रास नहीं आ रहा है। लोगों ने रणबीर को खरी-खोटी सुनाते हुए उन्हें  'मूर्ख'  तक कह डाला।

Related News