26 APRFRIDAY2024 3:25:54 AM
Nari

सज गई अयोध्या नगरी...जय श्री राम के लगे नारे, राम भगवान के दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 30 Mar, 2023 01:26 PM
सज गई अयोध्या नगरी...जय श्री राम के लगे नारे, राम भगवान के दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में रामलला का जन्मदिन की बहुत धूम है। राम मंदिर ट्रास्ट ने रमलला के अस्थायी मंदिर में जन्मोत्सव के लिए विशेष तैयार की है। तमाम तरहे के फूलों से सजावट के साथ ही भगवान का प्रसाद पंजीरी का वितरण भी किया जाएगा। पूरे देश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में श्रद्धालु मर्यादा पुरुषोत्तम की नगरी में पहुंच रहे हैं।  

PunjabKesari

इस दिन वैसे तो अयोध्या में अलग-अलग मंदिरों में सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम होते रहे हैं लेकिन इस बार राम मंदिर ट्रस्ट इसे उत्सव का रुप दे रहा है।

PunjabKesari

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में अनुजों सहित विराजमान भगवान श्री रामलला सरकार का अदभुत श्रृंगार का दृश्य। ​अयोध्या में भगवान रामलला का दरबार फूलों से सजाया गया है और नवीन वस्त्र पहनाए गए हैं। वहीं अयोध्या में श्रीरामलला के भव्य मंदिर का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। निर्माणाधीन राम मंदिर की तस्वीरें सामने आने लगी हैं।

PunjabKesari

अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

PunjabKesari


अयोध्या आए श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू नदी में डुबकी भी लगाई।

PunjabKesari

Related News