20 MAYMONDAY2024 5:21:41 PM
Nari

13 साल बाद राजेश खन्ना की हीरोइन को मिला इंसाफ, पिता ने हत्या कर गाड़ दिया था बंगले में

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 10 May, 2024 11:05 AM
13 साल बाद राजेश खन्ना की हीरोइन को मिला इंसाफ, पिता ने हत्या कर गाड़ दिया था बंगले में

"भगवान के घर देर भले ही हो, लेकिन अंधेर नही है..." आखिरकार बॉलीवुड एक्ट्रेस को इंसाफ मिल ही गया।  2011 को बॉलीवुड की बी और सी ग्रेड फिल्मों में काम करने वाली लैला खान उर्फ ​​रेशमा नादिरशाह पटेल  मां सहित 6 लोगों की हत्या कर सभी के शवों को मुंबई के इगतपुरी में लैला के फार्म हाउस में गाड़ दिया था। इस हत्या को अंजाम देने वाला और कोई नहीं बल्कि एक्ट्रेस के सौतेले पिता थे। 

PunjabKesari
अब 13 साल बाद मुंबई की सत्र अदालत ने परवेज टाक को 2011 में अपनी सौतेली बेटी और अभिनेत्री लैला खान, उनकी मां और लैला के चार भाई-बहनों की हत्या के लिए दोषी ठहराया है। टाक को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत अन्य अपराधों के अलावा हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी पाया गया। अदालत सजा की अवधि पर 14 मई को दलीलें सुनेगी। टाक लैला की मां सेलिना का तीसरा पति था। 

PunjabKesari
अभिनेत्री लैला, उनकी मां और उनके चार भाई-बहनों की फरवरी 2011 में महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। अभियोजन पक्ष ने कहा था कि संपत्तियों पर बहस के बाद टाक ने पहले सेलिना की और फिर लैला और उनके चार भाई-बहनों की हत्या कर दी। हत्याओं का मामला कुछ महीने बाद सामने आया जब टाक को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया। सड़े गले शव बाद में बंगले से बरामद किए गए। अभियोजन पक्ष ने टाक के खिलाफ 40 गवाहों से पूछताछ की।

PunjabKesari
लैला खान मूल रूप से पाकिस्तान की थीं और उनका नाम रेशमा पटेल था, वह बॉलीवुड में करियर बनाने इंडिया आ गईं थी। उन्हें  फिल्म 'वफा : ए डेडली लव स्टोरी' से पहचान मिली थी। इस फिल्म में राजेश खन्ना और उनके बीच कई बोल्ड दृश्य थे। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद लैला सी ग्रेड फिल्मों में काम करने लगी थी। एक फिल्म के शूटिंग के दौरान ही वह परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गई थी, जहां से वह कभी लौटकर ही नहीं आ पाई। 

PunjabKesari
30 जनवरी 2011 को लैला खान मां सेलिना, बड़ी बहन हश्मीना, कजन रेशमा और अन्य दो जुड़वां भाई-बहनों के साथ मुंबई से 126 किलोमीटर दूर स्थित हॉलीडे होम गई थी, जहां से सभी गायब हो गए थे। इस मामले में पूरा शक लैला खान के सौतेले पिता परवेज पर जा रहा था, जोकि लश्कर-ए-तैयबा का मेंबर था। पूछताछ पर परवेज ने  बताया कि उसने ही  लैला खान और उसके परिवार की हत्या कर दी और सभी की लाशों के वहीं फार्महाउस में दफना दिया था।


 

Related News