30 APRTUESDAY2024 1:37:54 PM
Nari

वास्तु के हिसाब से लगाएंगे ये तस्वीरें तो मिलेंगे कई फायदे

  • Updated: 15 Mar, 2018 04:55 PM
वास्तु के हिसाब से लगाएंगे ये तस्वीरें तो मिलेंगे कई फायदे

घर को सजाने के लोग मार्किट से महंगे शो- पीस,पेंटिंग और फोटो फ्रेम खरीद कर लाते हैं। उनको अपनी पसंद के हिसाब से कहीं पर लगा देते हैं ताकि उनका घर सुंदर लगे। मगर क्या आप जानते हैं इनको सही और गलत दिशा पर लगाने से लोगों के जीवन पर सकरात्मक और नकरात्मक प्रभाव पड़ता है। एेसे में पेंटिंग को वास्तु के हिसाब से लगाना बहुत जरूरी है, ताकि घर में सुख- शांति बनी रहें। 

 

1. उगते सूरज की पेंटिंग

PunjabKesari
घर में उगते सूरज की पेंटिंग लगाना वास्तु के अनुसार बहुत शुभ माना जाता है। मगर इसको सही दिशा में लगाना भी बेहद जरूरी होता है। जब भी घर में इस तरह की लगानी हो तो उसको पूर्व दिशा में लगाएं। इस दिशा में सूरज की पेंटिंग लगान से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

 

2. ओम या स्वस्तिक चिन्ह

PunjabKesari
ओम, स्वस्तिक या अन्य कोई शुभ चिह्न वाली पेंटिंग को कमरे की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाएं। इस दिशा मेें इनको लगाने से परिवार में लड़ाई- झगड़े कम होते हैं।
 

 

3. बच्चों की तस्वीरें

PunjabKesari
घर में बच्चों की तस्वीरें या लैंडस्केप जैसे तस्वीरों को वास्तु के अनुसार पश्चिम दिशा में लगाएं।

 

4. कपल्स की तस्वीर

PunjabKesari
कमरे में नवविवाहित जोड़े की फोटो या पेंटिंग कमरे की उत्तर दिशा या उत्तर-दक्षिण कोने में लगाएं। एेसा करने से दोना का रिश्ता मजबूत होता है और उन में आपस में प्यार भी बढ़ता है।

 

5. मृत व्यक्ति की तस्वीर
जो व्यक्ति इस दुनिया में नहीं है उसकी तस्वीर को हमेशा एेसे स्थान पर रखें जहां शांति हो। एेसी तस्वीरों को कभी भी मंदिर में न लगाएं और न ही उस कमरे में रखें जहां आप सोते हैं। मरे हुए इंसान की फोटो को दक्षिण में लगाना ठीक रहता है।


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News